Monday, 22 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
नोटिस : अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, कुसमी के 52 परिवार पहुंचे एसडीएम के दरबार जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा दर्दनाक मंजर :  छिंदवाड़ा में ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, 5 की मौत, कई जिंदगी और मौत के बीच एक्शन : बिलासपुर में चेन स्नैचिंग का मास्टरमाइंड नेटवर्क बेनकाब, 6 गिरफ्तार मची अफ़रा-तफ़री : शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला कपड़ा दुकान खाक, व्यापारी का लाखों का नुकसान नोटिस : अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, कुसमी के 52 परिवार पहुंचे एसडीएम के दरबार जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा दर्दनाक मंजर :  छिंदवाड़ा में ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, 5 की मौत, कई जिंदगी और मौत के बीच एक्शन : बिलासपुर में चेन स्नैचिंग का मास्टरमाइंड नेटवर्क बेनकाब, 6 गिरफ्तार मची अफ़रा-तफ़री : शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला कपड़ा दुकान खाक, व्यापारी का लाखों का नुकसान
W 𝕏 f
होम शिक्षा NEET Re-Exam : सरकार के फुलप्रूफ दावों की खुली पो…
नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का सेंटर
नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का सेंटर
शिक्षा

NEET Re-Exam : सरकार के फुलप्रूफ दावों की खुली पोल, नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का सेंटर, पास में पासपोर्ट तक नहीं

NEET री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नागपुर के छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद को स्थानीय केंद्रों की जगह अबू धाबी परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया। शिकायत के बाद NTA ने इसे तकनीकी गलती मानते हुए सेंटर बदलने का आश्वासन दिया है। घटना ने परीक्षा प्रबंधन की विश्वसनीयता और तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कीर्तिमान न्यूज
20 Jun 2026, 11:53 AM
नई दिल्ली

नीट (NEET) परीक्षा को लेकर देश भर में मचे बवाल के बीच सरकार लगातार दावे कर रही है कि दोबारा होने जा रही परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और 'फुलप्रूफ' होगी। लेकिन इन दावों की हकीकत जमीन पर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था एनटीए (NTA) की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसने री-एग्जाम की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एजेंसी ने एक अजीबोगरीब चूक करते हुए महाराष्ट्र के नागपुर में रहने वाले एक छात्र का परीक्षा केंद्र भारत में न देकर सीधे सात समंदर पार अबू धाबी (यूएई) में अलॉट कर दिया।

महज 24 घंटे का वक्त और मिला विदेशी सेंटर

यह चौंकाने वाला मामला नागपुर के रहने वाले छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद का है। अब्दुल्ला को 21 जून को होने वाले नीट री-एग्जाम में शामिल होना है। जब उसने अपना एडमिट कार्ड देखा तो उसके होश उड़ गए। परीक्षा में जब महज 24 घंटे का समय बचा है, तब उसे पता चला कि उसका सेंटर अबू धाबी में है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि पीड़ित छात्र के पास पासपोर्ट तक नहीं है। ऐसे में बिना पासपोर्ट के, चंद घंटों के भीतर उसका विदेश जाकर परीक्षा देना नामुमकिन है।

तीन विकल्पों को दरकिनार कर किया 'चमत्कार'

अब्दुल्ला ने बताया कि उसने परीक्षा फॉर्म भरते समय सेंटर के लिए नागपुर, वर्धा और भंडारा के विकल्प (प्रिफरेंस) चुने थे। नियमतः उसे इन्हीं तीन शहरों में से कोई एक सेंटर मिलना चाहिए था। लेकिन एनटीए ने इन सभी स्थानीय विकल्पों को पूरी तरह नजरअंदाज करते हुए छात्र को सीधे विदेश का रास्ता दिखा दिया।

शिकायत के बाद जागी एजेंसी, तकनीकी गलती मानी

मामला सामने आने के बाद पीड़ित छात्र ने तुरंत एनटीए की हेल्पलाइन पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शुरुआती तौर पर अधिकारियों ने इसे एक बड़ी 'तकनीकी खामी' माना है और सेंटर बदलने का भरोसा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार शाम 4 बजे तक छात्र को नागपुर का ही कोई सेंटर दोबारा अलॉट कर दिया जाएगा।

दावों पर उठते गंभीर सवाल

भले ही एनटीए ने अपनी गलती मान ली हो और इसे तकनीकी खराबी का नाम दे दिया हो, लेकिन इस घटना ने एजेंसी की कार्यप्रणाली को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल यह उठता है कि जो एजेंसी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा करा रही है, उसके सिस्टम में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है? एक तरफ छात्र पहले से ही मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एनटीए की ऐसी गंभीर चूक उनकी मुश्किलों को और बढ़ा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें