Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर सड़क निर्माण में लापरवाही : हर गांव तक बेहतर सड़क…
निर्माण कार्यों पर अधिकारियों को निर्देश
निर्माण कार्यों पर अधिकारियों को निर्देश
रायपुर

सड़क निर्माण में लापरवाही : हर गांव तक बेहतर सड़क पहुंचाने की तैयारी, शासन ने मांगे नए प्रस्ताव

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने मुंगेली में सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता और तेजी के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांवों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने और खराब सड़कों के सुधार पर विशेष जोर दिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 May 2026, 12:10 PM · अपडेट: 26 May 2026, 11:51 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज मुंगेली जिले का दौरा कर विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण एवं समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से पूरी जिम्मेदारी के साथ फील्ड में उतरकर कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा।

लोरमी बायपास सड़क निर्माण का किया निरीक्षण

दौरे के दौरान सचिव बंसल ने निर्माणाधीन लोरमी बायपास सड़क का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों तथा ठेकेदारों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूर्ण होना चाहिए ताकि आम जनता को जल्द बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।

गुणवत्ता और गति दोनों पर विशेष जोर

मुंगेली सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव बंसल ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और गति दोनों सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा को तत्काल दूर किया जाए।

उन्होंने नगरीय निकायों और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। साथ ही खराब एवं जर्जर सड़कों में तत्काल पैच-वर्क कराने के निर्देश भी दिए ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

बारहमासी सड़कों से जोड़ने पर फोकस

सचिव बंसल ने कहा कि सुगम और सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने के लिए नए प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र शासन को भेजे जाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क नेटवर्क बनने से विकास गतिविधियों को गति मिलेगी और लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

नियमित फील्ड निरीक्षण के निर्देश

बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे नियमित रूप से फील्ड का दौरा करें और निर्माणाधीन कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए तथा सभी परियोजनाएं तय समय-सीमा में पूरी हों, यह सुनिश्चित किया जाए।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुंगेली कलेक्टर कुन्दन कुमार, डीएफओ अभिनव कुमार, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता आर.के. रात्रे, ज्ञानेश्वर कश्यप, अधीक्षण अभियंता के.पी. संत तथा कार्यपालन अभियंता शरद सतपथी, आर.के. खामरा और नीतिश तिवारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें