New Executive Committee Formed: शिक्षण समिति का नया नेतृत्व तय, फवीन्द्र वर्मा बने अध्यक्ष
New Executive Committee Formed: आरंग के भानसोज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। फवीन्द्र वर्मा को अध्यक्ष चुना गया।
New Executive Committee Formed: पंडित हृदय लाल शर्मा शिक्षण समिति (सरस्वती शिशु मंदिर, भानसोज) की पुरानी समिति की समयावधि पूरी होने के बाद नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। यह निर्वाचन प्रक्रिया ग्राम भारती जिला रायपुर के अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुई, जिसमें फवीन्द्र वर्मा को सर्वसम्मति से समिति का नया अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव प्रक्रिया ग्राम भारती जिला रायपुर के अध्यक्ष व निर्वाचन अधिकारी पूनाराम वर्मा, कोषाध्यक्ष व सह-निर्वाचन अधिकारी डोमार सिंह वर्मा और सहसचिव तोषण साहू के मार्गदर्शन में पूरी कराई गई। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों की सहमति से पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का चयन किया गया।
किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली ?
- अध्यक्ष: फवीन्द्र वर्मा
- उपाध्यक्ष: भुपेश कुमार साहू
- सचिव: भुनेश्वर धीवर
- सहसचिव: नम्रता विश्वास
- कोषाध्यक्ष: अभिषेक शर्मा
कार्यकारिणी व आमंत्रित सदस्य
समिति में शिवकुमार चंद्राकर, थानसिंह साहू, सुखीराम साहू और रामअवतार दुबे को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा चेतन टंडन, श्रीराम निर्मलकर, मेघनाथ विश्वकर्मा, आयुष दुबे, अंबिका यादव और मीना साहू को आमंत्रित सदस्यों के रूप में जोड़ा गया है। आजीवन सदस्य के रूप में पंडित राजेश शर्मा का मनोनयन विद्यालय के लिए जमीन दान देने वाले स्वर्गीय पंडित सनत कुमार शर्मा के योगदान को याद करते हुए, उनके सुपुत्र पंडित राजेश शर्मा को सर्वसम्मति से समिति का आजीवन सदस्य चुना गया।