Monday, 26 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg News: पिकअप से मिले 4 करोड़ रुपए, गुप्त चेंबर में छिपाई थी नकदी Rahul Gandhi Convoy Accident: सुल्तानपुर कोर्ट पेशी के दौरान आपस में टकराईं राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां Jamia Millia Islamia News: छात्र संघ चुनाव विवाद पर कांग्रेस सांसदों पर FIR, कैंपस में बढ़ा तनाव Bus Accident: नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई यात्रियों से भरी बस, 3 की दर्दनाक मौत, गैस कटर से निकाले गए फंसे लोग Crime News: रायपुर में चाकूबाजी की दो वारदात, तीन युवक घायल Illegal Plotting in Kendul: पटवारी कार्यालय के ठीक सामने सरकारी नहर पाटकर काट दिए प्लॉट, सिंचाई पर मंडराया संकट Durg News: पिकअप से मिले 4 करोड़ रुपए, गुप्त चेंबर में छिपाई थी नकदी Rahul Gandhi Convoy Accident: सुल्तानपुर कोर्ट पेशी के दौरान आपस में टकराईं राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां Jamia Millia Islamia News: छात्र संघ चुनाव विवाद पर कांग्रेस सांसदों पर FIR, कैंपस में बढ़ा तनाव Bus Accident: नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई यात्रियों से भरी बस, 3 की दर्दनाक मौत, गैस कटर से निकाले गए फंसे लोग Crime News: रायपुर में चाकूबाजी की दो वारदात, तीन युवक घायल Illegal Plotting in Kendul: पटवारी कार्यालय के ठीक सामने सरकारी नहर पाटकर काट दिए प्लॉट, सिंचाई पर मंडराया संकट
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › नई पहल : हर शनिवार गतिविधि दिवस से बदलेगा स्कूल क…
स्कूलों में हर शनिवार गतिविधि दिवस की शुरुआत
स्कूलों में हर शनिवार गतिविधि दिवस की शुरुआत
शिक्षा

नई पहल : हर शनिवार गतिविधि दिवस से बदलेगा स्कूल का माहौल 

छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा को अधिक रोचक और व्यवहारिक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। नए शिक्षा सत्र से प्रदेश के सभी बालवाड़ी, प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में हर शनिवार ‘गतिविधि दिवस’ मनाया जाएगा, जिसमें बच्चों को खेल, कला, योग, सांस्कृतिक गतिविधियों और व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से अनुभव आधारित सीख दी जाएगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Jun 2026, 05:40 PM · अपडेट: 07 Oct 2026, 10:13 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा को अधिक रोचक, व्यावहारिक और गतिविधि आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नए शिक्षा सत्र से राज्य के स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए नई व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित न रहकर अनुभव आधारित हो सके।

स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि अब प्रदेश के सभी बालवाड़ी, प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में हर शनिवार ‘गतिविधि दिवस’ आयोजित किया जाएगा। इस दिन बच्चों को पारंपरिक पढ़ाई से हटकर रचनात्मक और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा। इसमें खेल, कला, योग और शारीरिक शिक्षा जैसी गतिविधियाँ शामिल होंगी।

संस्कृति, परंपरा और महापुरुषों से जुड़ेंगे विद्यार्थी

गतिविधि दिवस के दौरान छात्रों को महापुरुषों की जयंती, प्रमुख त्योहारों, मेलों, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति समझ और जुड़ाव बढ़ाना है, जिससे वे स्थानीय इतिहास और परंपराओं से भी परिचित हो सकें। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने की भी योजना बनाई गई है। इससे छात्रों को शुरुआती स्तर पर ही व्यावहारिक कौशल और करियर से जुड़े ज्ञान का अनुभव मिलेगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे बच्चों में आत्मनिर्भरता और भविष्य की तैयारी मजबूत होगी।

विशेषज्ञों और स्थानीय कलाकारों की भी होगी भागीदारी

इस पहल को और प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय विषय विशेषज्ञों, कलाकारों और संस्कृति से जुड़े लोगों को भी स्कूलों में आमंत्रित किया जाएगा। वे बच्चों को अपने अनुभव साझा करेंगे, जिससे विद्यार्थी अपने क्षेत्र की परंपराओं और कला से सीधे जुड़ सकें।

प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई शुरू होगी। वहीं 30 जून को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बच्चों को यूनिफॉर्म, किताबें और साइकिलें वितरित की जाएंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और मंत्री भी शामिल होंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें