Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार निरीक्षण : अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई के दौरान ज…
अवैध रेत उत्खनन के दौरान कोकलेन मशीन और हाईवा वाहन जब्त
अवैध रेत उत्खनन के दौरान कोकलेन मशीन और हाईवा वाहन जब्त
राज्य सरकार

निरीक्षण : अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई के दौरान जब्त कोकलेन मशीन और हाईवा वाहन

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध रेत और चूना पत्थर उत्खनन व परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने दो दिनों तक ताबड़तोड़ कार्रवाई की। अभियान में एक कोकलेन मशीन और छह हाईवा वाहन जब्त किए गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 Jun 2026, 12:32 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:11 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राज्य में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जीरो टॉलरेंस निर्देशों का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में खनिज विभाग ने बीते दो दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनिज गतिविधियों में शामिल एक कोकलेन मशीन और छह हाईवा वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और चूना पत्थर के अवैध परिवहन पर कार्रवाई की गई।

खनिज विभाग की टीम ने सोमवार को सारंगढ़ तहसील क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान गौण खनिज साधारण रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो हाईवा वाहनों को पकड़ा गया।

जब्त किए गए वाहनों के नंबर CG-07-CR-7715 और CG-13-AQ-0321 हैं। दोनों वाहनों को जब्त कर सारंगढ़ थाने की सुरक्षा में रखा गया है।

चूना पत्थर परिवहन पर कार्रवाई

मंगलवार को सारंगढ़ तहसील क्षेत्र में दोबारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान गौण खनिज चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर दो और हाईवा वाहनों पर कार्रवाई की गई। वाहन क्रमांक CG-13-BB-2721 और CG-13-BB-2321 को जब्त कर सारंगढ़ थाने की सुपुर्दगी में दिया गया है। खनिज विभाग की टीम ने उप तहसील कोसीर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पासीद में औचक निरीक्षण किया। यहां साधारण रेत के अवैध उत्खनन में लगी एक कोकलेन मशीन को जब्त किया गया। जब्त कोकलेन मशीन को स्थानीय ग्राम सरपंच की सुपुर्दगी में दिया गया है। वहीं, रेत के अवैध परिवहन में लगे दो हाईवा वाहन CG-06-HD-6457 और CG-11-BK-6697 को भी जब्त कर कोसीर थाने की सुरक्षा में खड़ा कराया गया है।

कड़े प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया मामला

खनिज विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और खनिज भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें