Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम शेयर बाजार निवेश का बड़ा मौका : मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज IP…
मणिपाल हेल्थ IPO निवेश
मणिपाल हेल्थ IPO निवेश
शेयर बाजार

निवेश का बड़ा मौका : मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज IPO खुला, ₹9,275 करोड़ जुटाएगी कंपनी 

मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज का ₹9,275 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक 31 जुलाई तक इसमें बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹560-590 तय किया है। जानिए IPO का GMP, निवेश राशि, लिस्टिंग तारीख और ब्रोकरेज हाउस की राय।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Jul 2026, 02:54 PM · अपडेट: 17 Sep 2026, 08:43 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बेंगलुरु स्थित हॉस्पिटल चेन कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक इस इश्यू में 31 जुलाई तक बोली लगा सकते हैं। हेल्थकेयर सेक्टर की बढ़ती मांग को देखते हुए जानकारों का मानना है कि यह आईपीओ उन निवेशकों के लिए आकर्षक हो सकता है, जो भारत की हेल्थकेयर ग्रोथ स्टोरी में लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं। 
टेमासेक और रंजन पई के समर्थन वाली मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज इस आईपीओ के जरिए करीब ₹9,275 करोड़ जुटाने जा रही है। इसमें ₹8,000 करोड़ का फ्रेश इश्यू शामिल है, जिसके तहत करीब 13.56 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, मौजूदा शेयरहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए लगभग ₹1,275 करोड़ के 2.16 करोड़ शेयर बेचेंगे 

रिटेल निवेशकों के लिए ₹14,750 का न्यूनतम निवेश

मणिपाल हेल्थ के आईपीओ में रिटेल निवेशक 25 शेयरों के एक लॉट में बोली लगा सकते हैं। ऊपरी प्राइस बैंड यानी ₹590 के हिसाब से एक लॉट खरीदने के लिए निवेशकों को कम से कम ₹14,750 लगाने होंगे। इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर के तौर पर कोटक महिंद्रा कैपिटल काम कर रहा है, जबकि KFin टेक्नोलॉजीज रजिस्ट्रार की भूमिका में है।

क्या है मणिपाल हेल्थ IPO का GMP 

लेटेस्ट ग्रे मार्केट ट्रेंड के अनुसार मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज के शेयरों का GMP करीब ₹8 प्रति शेयर चल रहा है। इसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि शेयर करीब ₹598 के स्तर पर लिस्ट हो सकते हैं। हालांकि, कम GMP और कंपनी के प्रीमियम वैल्यूएशन को देखते हुए बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि लिस्टिंग के दिन बहुत बड़े फायदे की उम्मीद सीमित रह सकती है। 

मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज क्या करती है 

साल 2010 में शुरू हुई मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज भारत की प्रमुख हेल्थकेयर कंपनियों में शामिल है। कंपनी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों, क्लीनिकों और डायग्नोस्टिक सेंटरों का संचालन करती है। 31 मार्च 2026 तक कंपनी के पास देशभर में 49 अस्पताल और 21 क्लीनिकों का नेटवर्क था। कंपनी का फोकस गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर है।

ब्रोकरेज हाउस की राय क्या है

मणिपाल हेल्थ के आईपीओ को लेकर ब्रोकरेज हाउस का रुख मिला-जुला है। कई विशेषज्ञ कंपनी की लंबी अवधि की संभावनाओं को मजबूत मान रहे हैं, लेकिन कुछ ने इसके वैल्यूएशन को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। SBI सिक्योरिटीज ने इस आईपीओ को "सब्सक्राइब" रेटिंग दी है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें