Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग ओबीसी छात्रों के लिए अवसर : खेल परिसर में प्रवेश …
गोगांव खेल परिसर प्रवेश प्रक्रिया 2026
गोगांव खेल परिसर प्रवेश प्रक्रिया 2026
रायपुर संभाग

ओबीसी छात्रों के लिए अवसर : खेल परिसर में प्रवेश प्रकिया शुरू, शारीरिक दक्षता की परीक्षा में होगा चयन

गोगांव स्थित शासकीय बालक खेल परिसर (ओबीसी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र 6 जुलाई शाम 4 बजे तक निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। चयन 7 जुलाई को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा। चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन, छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Jul 2026, 03:09 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
शासकीय बालक खेल परिसर (अन्य पिछड़ा वर्ग), गोगांव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार प्रवेश केवल अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के विद्यार्थियों के लिए होगा। इच्छुक छात्र 6 जुलाई शाम 4 बजे तक बिना किसी शुल्क के आवेदन जमा कर सकते हैं। 
खेल परिसर में कक्षा 6वीं, 7वीं और 8वीं में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए क्रमशः न्यूनतम आयु 11, 12 और 13 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में खेल प्रतिभा रखने वाले और बेहतर शारीरिक गठन वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन पत्र कार्यालयीन दिनों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, बाजार चौक, गोगांव स्थित खेल परिसर से प्राप्त किए जा सकते हैं। 

चयन के लिए शारीरिक दक्षता पर होगी परीक्षा

प्रवेश के लिए अंतिम चयन 7 जुलाई को सुबह 9 बजे आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर खेल परिसर में उपस्थित होना होगा। परीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाते की छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा स्पोर्ट्स किट (टी-शर्ट, निकर और जूते) साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। 

चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी अनेक सुविधाएं

खेल परिसर में चयनित विद्यार्थियों को राज्य शासन की ओर से निःशुल्क आवास, भोजन, नाश्ता, गणवेश, ट्रैकसूट, जूते, मोजे, छात्रवृत्ति सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी या उनके अभिभावक कार्यालयीन समय में 9424166328, 7987881912 और 8827380481 पर संपर्क कर सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें