Saturday, 12 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari News: बारिश बनी मुसीबत, बीमार ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाने में आई बड़ी चुनौती Narayanpur News: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान, स्कूलों और आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा पोषण आहार Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार Dhamtari News: बारिश बनी मुसीबत, बीमार ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाने में आई बड़ी चुनौती Narayanpur News: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान, स्कूलों और आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा पोषण आहार Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम महासमुंद Old Building Collapse: रायपुर के व्यस्त सदर बाजार…
Old building collapse in Sadar Bazar (Image Source: social media)
Old building collapse in Sadar Bazar (Image Source: social media)
महासमुंद

Old Building Collapse: रायपुर के व्यस्त सदर बाजार में ढही पुरानी जर्जर इमारत, बड़ा हादसा टला

Old Building Collapse: राजधानी के सदर बाजार में शुक्रवार शाम एक पुरानी और जर्जर इमारत का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इलाके में अफरा-तफरी मच गई। नगर निगम और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और सुरक्षा व्यवस्था संभालने का काम शुरू किया। निगम के अनुसार, भवन मालिक को पहले ही जर्जर स्थिति को लेकर नोटिस जारी किया गया था।

कीर्तिमान न्यूज
12 Sep 2026, 07:50 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Old Building Collapse: राजधानी के सबसे व्यस्त व्यापारिक इलाकों में शामिल सदर बाजार में शुक्रवार की शाम अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सहेली ज्वेलर्स के ठीक सामने स्थित एक काफी पुरानी और जर्जर इमारत का बड़ा हिस्सा धड़धड़ाकर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। धमाके जैसी आवाज के साथ मलबे को नीचे गिरते देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। 

निगम की ओर से दिया गया था नोटिस  

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मामले की जानकारी देते हुए नगर निगम जोन-4 के कमिश्नर ने बताया कि यह भवन अत्यधिक जर्जर स्थिति में था। सुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम की ओर से भवन मालिक को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था। शुक्रवार शाम अचानक इस पुरानी संरचना का एक हिस्सा गिर गया। 

प्रशासन ने व्यवसायियों से की अपील 

फिलहाल नगर निगम की टीम क्रेन और मजदूरों की मदद से सड़क पर फैले मलबे और खतरे का सबब बने क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटाने के काम में जुटी हुई है। घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में किसी और संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आसपास के लोगों और व्यवसायियों से अपील की है कि वे फिलहाल भवन के आसपास तेज आवाज में डीजे या साउंड सिस्टम न बजाएं। 

राहगीरों को मलबे से रखा जा रहा दूर 

अधिकारियों का मानना है कि तेज आवाज से निकलने वाले वाइब्रेशन (कंपन) के कारण इमारत के बाकी बचे जर्जर हिस्से को नुकसान पहुंच सकता है। सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए नगर निगम जोन अध्यक्ष और निगम की प्रशासनिक टीम खुद मौके पर मौजूद है। पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी गई है ताकि राहगीरों को मलबे से दूर रखा जा सके। प्राथमिकता के आधार पर क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटाकर आसपास के पूरे क्षेत्र को सुरक्षित किया जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें