Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग पुरानी रंजिश बनी जान की दुश्मन : पहली पत्नी को जि…
जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई
जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई
दुर्ग

पुरानी रंजिश बनी जान की दुश्मन : पहली पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, 3 गिरफ्तार

दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में पुराने वैवाहिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पूर्व पति, उसकी दूसरी पत्नी और दो अन्य लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की तथा ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने दूसरी पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पति फरार है और उसकी तलाश जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Jul 2026, 10:55 AM · अपडेट: 16 Sep 2026, 01:18 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र स्थित स्मृति नगर चौकी इलाके में पुराने वैवाहिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसके पूर्व पति की दूसरी पत्नी अपने पति, बहन और जीजा के साथ उसके घर पहुंची, जहां उसके साथ मारपीट की गई और ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। 
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पति अब भी फरार है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परी खान (23), उसकी बहन मुस्कान (24) और जीजा राहुल यादव (35) के रूप में हुई है। वहीं मुख्य आरोपी लक्की सरदार की तलाश जारी है।

पुरानी रंजिश से बढ़ा विवाद

घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि लक्की सरदार की पहले शीतल वर्मा से शादी हुई थी। दोनों के बीच पारिवारिक और दहेज संबंधी विवाद के बाद अलगाव हो गया था। इसके बाद वर्ष 2025 में लक्की ने परी खान से प्रेम विवाह कर लिया और दोनों खम्हरिया क्षेत्र में रहने लगे। बताया जा रहा है कि पुराने रिश्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था। पहली पत्नी शीतल का कहना है कि वह लक्की से किसी भी तरह का संपर्क नहीं रखती थी, लेकिन इसके बावजूद दूसरी पत्नी उस पर संदेह करती थी और कई बार धमकी भी दे चुकी थी। इसी विवाद को लेकर एक जुलाई को दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी हुई थी।

घर में घुसकर हमला करने का आरोप

पीड़िता शीतल ने पुलिस को बताया कि दो जुलाई की रात करीब आठ बजे वह घर में अकेली थी। उसी दौरान लक्की सरदार अपनी दूसरी पत्नी परी खान, मुस्कान और राहुल यादव के साथ वहां पहुंचा। पहले घर के बाहर गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर चारों घर के भीतर घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और उसके ऊपर तथा घर के भीतर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की।
शीतल किसी तरह मौके से भागने में सफल रही, जिससे उसकी जान बच गई। मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। परी खान ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि घटना वाली रात वह अपनी बहन के साथ घर के बाहर टहल रही थी। उसी दौरान फैज इरानी, रिहान और गौतम वहां पहुंचे और शीतल से जुड़े विवाद को लेकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

परी का आरोप है कि इस दौरान फैज ने चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ पुलिस चौकी पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। सुपेला पुलिस ने शीतल की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए परी खान, मुस्कान और राहुल यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं मुख्य आरोपी लक्की सरदार अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पुराने वैवाहिक संबंध, आपसी रंजिश और व्यक्तिगत विवाद इस पूरे घटनाक्रम की मुख्य वजह के रूप में सामने आए हैं। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें