Thursday, 23 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर बिजली तंत्र बदलेगा : 1 अगस्त से लागू होगी प्रीपेड व्यवस्था, 3 महीने का बिल देना होगा एडवांस प्रदर्शन का असर : सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें किन रूट्स पर मिलेगी इंटरचेंज की छूट पलसापाली में छापा : अवैध महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 45 लीटर शराब जब्त अदालत का फरमान : बसना में कोलता समाज के पदाधिकारियों पर FIR, 1.11 लाख की वसूली और सामाजिक बहिष्कार का आरोप सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर बिजली तंत्र बदलेगा : 1 अगस्त से लागू होगी प्रीपेड व्यवस्था, 3 महीने का बिल देना होगा एडवांस प्रदर्शन का असर : सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें किन रूट्स पर मिलेगी इंटरचेंज की छूट पलसापाली में छापा : अवैध महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 45 लीटर शराब जब्त अदालत का फरमान : बसना में कोलता समाज के पदाधिकारियों पर FIR, 1.11 लाख की वसूली और सामाजिक बहिष्कार का आरोप
W 𝕏 f
होम दुर्ग एक मिनट की देरी बनी वजह : बालोद में शिक्षक पर छात…
बालोद स्कूल में छात्र से मारपीट मामला
बालोद स्कूल में छात्र से मारपीट मामला
दुर्ग

एक मिनट की देरी बनी वजह : बालोद में शिक्षक पर छात्र को पीटने का आरोप, पुलिस जांच शुरू

बालोद जिले के डौंडीलोहारा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 7वीं कक्षा के छात्र से मारपीट के आरोप में शिक्षक लोकेश्वर निषाद के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। छात्र के पिता प्रमोद साहू की शिकायत पर BNS की धारा 115(2) और 296 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Jul 2026, 08:49 AM
दुर्ग
बालोद जिले के डौंडीलोहारा क्षेत्र स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में एक शिक्षक पर कक्षा 7वीं के छात्र से मारपीट करने का आरोप लगा है। मामले में छात्र के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय छात्र के पिता प्रमोद साहू ने डौंडीलोहारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिक्षक लोकेश्वर निषाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 296 के तहत मामला दर्ज किया है।

एक मिनट की देरी पर मारपीट का आरोप

छात्र के पिता ने पुलिस को बताया कि छुट्टी के बाद उनका बेटा किसी काम से दोबारा कक्षा में गया था। इसके बाद एक पीरियड पूरा होने के बाद जब बाथरूम ब्रेक के दौरान वह करीब एक मिनट देरी से कक्षा में पहुंचा, तो शिक्षक नाराज हो गए। आरोप है कि शिक्षक ने छात्र के साथ गाली-गलौज की और उसके हाथ से छाती पर मारपीट की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि छात्र का सिर दीवार की ओर टकरा गया, जिससे उसे चोट आई। 

सिर में दर्द और सूजन, डरा हुआ है छात्र

परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद छात्र के सिर में दर्द और सूजन हो गई थी। रात होने के कारण पहले घर पर ही उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद 21 जुलाई को उसे शासकीय अस्पताल डौंडीलोहारा ले जाकर इलाज कराया गया। परिवार का कहना है कि घटना के बाद बच्चा मानसिक रूप से परेशान है और स्कूल जाने से भी डर रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें