Wednesday, 29 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
लापरवाही बनी जानलेवा : फिंगेश्वर में बारिश का कहर, सरगी नाला पार करते समय ग्रामीण की मौत मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट PoK में हालात बेकाबू : सेना की गोलीबारी में 30 की मौत, सड़कों पर उतरी जनता ने भारत से मांगी मदद संसद में आज फिर गूंजेगा हंगामा : पेपर लीक बिल पर आर-पार के मूड में सरकार और विपक्ष डोंगरगढ़ में खूनी वारदात : मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला डबल मनी मामला : मास्टरमाइंड सोमेंद्र की दो लक्जरी कारें जब्त, हिरासत में लिए गए संदिधों से SIT की पूछताछ जारी लापरवाही बनी जानलेवा : फिंगेश्वर में बारिश का कहर, सरगी नाला पार करते समय ग्रामीण की मौत मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट PoK में हालात बेकाबू : सेना की गोलीबारी में 30 की मौत, सड़कों पर उतरी जनता ने भारत से मांगी मदद संसद में आज फिर गूंजेगा हंगामा : पेपर लीक बिल पर आर-पार के मूड में सरकार और विपक्ष डोंगरगढ़ में खूनी वारदात : मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला डबल मनी मामला : मास्टरमाइंड सोमेंद्र की दो लक्जरी कारें जब्त, हिरासत में लिए गए संदिधों से SIT की पूछताछ जारी
W 𝕏 f
होम रायपुर ऑनलाइन अटेंडेंस बनी परेशानी : VSK ऐप की खामियों प…
VSK ऐप की खामियों पर शिक्षक संघ नाराज, ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था का विरोध
VSK ऐप की खामियों पर शिक्षक संघ नाराज, ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था का विरोध
रायपुर

ऑनलाइन अटेंडेंस बनी परेशानी : VSK ऐप की खामियों पर शिक्षक संघ नाराज, सुधार नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी 

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर विरोध तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ने VSK ऐप में तकनीकी खामियों और व्यावहारिक परेशानियों का हवाला देते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर प्रदेशभर में आंदोलन किया जा सकता है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
29 Jul 2026, 11:25 AM
रायपुर
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ने इस नई प्रणाली पर आपत्ति जताते हुए विभाग को आंदोलन की चेतावनी दी है। शिक्षकों का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था में कई व्यावहारिक परेशानियां सामने आ रही हैं, जिनका समाधान किए बिना इसे लागू करना उचित नहीं है।
शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली को अव्यावहारिक बताते हुए कहा कि VSK ऐप में कई तकनीकी समस्याएं मौजूद हैं। 
इसके चलते शिक्षकों को हर दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐप की खामियों का खामियाजा शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है, जबकि तकनीकी दिक्कतों की जिम्मेदारी शिक्षकों पर नहीं डाली जानी चाहिए। 

पहले व्यवस्था सुधारने की मांग 

संघ का कहना है कि ऑनलाइन अटेंडेंस लागू करने से पहले विभाग को ऐप और पूरी प्रक्रिया की कमियों को दूर करना चाहिए। शिक्षकों ने मांग की है कि तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया आसान और सुचारू हो सके। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ने साफ किया है कि यदि जल्द ही ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो प्रदेशभर के शिक्षक आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं। संघ लगातार विभाग से इस मामले में जल्द निर्णय लेने और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने की मांग कर रहा है। 

DPI का नया निर्देश जारी

इधर, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने राज्य के सभी संभाग संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि जुलाई महीने का वेतन शिक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस के आधार पर तैयार किया जाएगा। DPI के इस निर्देश के बाद शिक्षा विभाग में नई व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें