Sunday, 02 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
बिलासपुर में 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, मोबाइल की चाहत बनी मौत की वजह मकान में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा का खेल, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार दुष्कर्म आरोपी तरुण जायसवाल पर कार्रवाई, पुलिस ने जब्त की 12 बोर बंदूक CSP नेहा फिर विवादों में : जेल में बंद आरोपी से 75 लाख की डील का आरोप, CM से लेकर मानवाधिकार आयोग तक पहुँची शिकायत संतान न होने के तनाव से विवाहिता ने घर में लगाई फांसी, मानसिक रूप से थी परेशान धमतरी में दो लोगों पर हमले के बाद घर के बाहर मृत मिला तेंदुआ, मौत के कारणों की जांच शुरू बिलासपुर में 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, मोबाइल की चाहत बनी मौत की वजह मकान में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा का खेल, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार दुष्कर्म आरोपी तरुण जायसवाल पर कार्रवाई, पुलिस ने जब्त की 12 बोर बंदूक CSP नेहा फिर विवादों में : जेल में बंद आरोपी से 75 लाख की डील का आरोप, CM से लेकर मानवाधिकार आयोग तक पहुँची शिकायत संतान न होने के तनाव से विवाहिता ने घर में लगाई फांसी, मानसिक रूप से थी परेशान धमतरी में दो लोगों पर हमले के बाद घर के बाहर मृत मिला तेंदुआ, मौत के कारणों की जांच शुरू
W 𝕏 f
होम रायपुर मकान में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा का खेल, पुलिस ने …
रायपुर ऑनलाइन सट्टा कार्रवाई
रायपुर ऑनलाइन सट्टा कार्रवाई
🔴 BREAKING रायपुर

मकान में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा का खेल, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

रायपुर के डीडी नगर इलाके में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा अड्डे का खुलासा किया है। किराये के मकान से ओस्कर ऑनलाइन सट्टा ऐप संचालित कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 7 मोबाइल, लैपटॉप, नकदी और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 Aug 2026, 02:34 PM
रायपुर
राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक किराये के मकान से चल रहे ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा हुआ है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोबाइल और लैपटॉप के जरिए ओस्कर ऑनलाइन सट्टा ऐप पर अलग-अलग गेम और इवेंट्स में लोगों से दांव लगवा रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी समेत कई डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं।

सूचना के बाद पुलिस की छापेमारी

रायपुर पुलिस को 1 अगस्त को सूचना मिली थी कि गोल चौक स्थित एक मकान में ऑनलाइन सट्टे का संचालन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम तैयार की गई। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिन्सन गुरिया के मार्गदर्शन में टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर तीन युवक मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा चलाते हुए मिले। तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से 7 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, वाई-फाई राउटर और 17 हजार 200 रुपए नकद मिले। पुलिस ने जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ओस्कर ऑनलाइन सट्टा ऐप के जरिए अलग-अलग गेम और ऑनलाइन इवेंट्स पर लोगों से पैसे लगवा रहे थे।

पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान देव कुमार साहू (24), कुंदन दास मानिकपुरी उर्फ छोटू (23) और आकाश खाण्डेकर (23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी मूल रूप से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रहने वाले हैं और रायपुर में किराये का मकान लेकर ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे। डीडी नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 457/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और डिजिटल लेन-देन की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, एजेंटों और पैसों के लेन-देन से जुड़ी जानकारी सामने आ सकती है। इसके आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें