Saturday, 01 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
कार्रवाई : सरायपाली में अवैध महुआ शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 लीटर शराब और बाइक जब्त उधारी बनी काल... बलरामपुर की दर्दनाक कहानी, एक ही घर से उठीं चार अर्थियां तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, युवा चालक की मौत, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज बारिश के कारण कोटा क्षेत्र में 10 दिन में 25 लोग मलेरिया की चपेट में स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी मक्के की आड़ में अफीम की खेती, दुर्ग पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ पेश किया चालान रास्ता बंद, एंबुलेंस बेबस... साड़ियों की ओट में खेत पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म कार्रवाई : सरायपाली में अवैध महुआ शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 लीटर शराब और बाइक जब्त उधारी बनी काल... बलरामपुर की दर्दनाक कहानी, एक ही घर से उठीं चार अर्थियां तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, युवा चालक की मौत, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज बारिश के कारण कोटा क्षेत्र में 10 दिन में 25 लोग मलेरिया की चपेट में स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी मक्के की आड़ में अफीम की खेती, दुर्ग पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ पेश किया चालान रास्ता बंद, एंबुलेंस बेबस... साड़ियों की ओट में खेत पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म
W 𝕏 f
होम दुर्ग मक्के की आड़ में अफीम की खेती, दुर्ग पुलिस ने 8 आ…
अवैध अफीम खेती का खुलासा
अवैध अफीम खेती का खुलासा
🔴 BREAKING दुर्ग

मक्के की आड़ में अफीम की खेती, दुर्ग पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ पेश किया चालान

दुर्ग जिले के समोदा गांव में 5.609 एकड़ भूमि पर मक्के की आड़ में की जा रही अवैध अफीम खेती के चर्चित मामले में पुलिस ने 143 दिन की जांच के बाद 939 पन्नों की चार्जशीट अदालत में पेश कर दी है। मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है, जबकि दो फरार आरोपियों पर 3-3 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 Aug 2026, 10:36 AM
दुर्ग
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा गांव में सामने आए चर्चित अवैध अफीम खेती मामले में पुलिस ने जांच को महत्वपूर्ण मुकाम तक पहुंचा दिया है। जेवरा सिरसा थाना पुलिस ने करीब 143 दिन की विस्तृत जांच के बाद इस मामले में 939 पन्नों का आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया है। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है।
जांच में सामने आया कि करीब 5.609 एकड़ कृषि भूमि पर मक्के की फसल की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती की जा रही थी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास विश्नोई, विनायक ताम्रकार, मनीष ठाकुर समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं फरार आरोपी अचला राम और श्रवण विश्नोई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 3-3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

14 लाख से ज्यादा अफीम के पौधे मिले

जांच के दौरान पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने खेत से 66.33 किलोग्राम अफीम डोडा जब्त किया। इसके अलावा मौके से ट्रैक्टर, जेसीबी, हार्वेस्टर, स्प्रिंकलर सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे सहित खेती में उपयोग किए जा रहे कई उपकरण भी बरामद किए गए। एफएसएल और पुलिस की संयुक्त जांच में खेत में करीब 14 लाख 30 हजार अफीम के पौधे पाए गए। इन पौधों का अनुमानित कुल वजन लगभग 62 हजार किलोग्राम बताया गया है, जिससे यह मामला प्रदेश के बड़े अवैध अफीम खेती मामलों में शामिल हो गया है।

79 लोगों के गवाहों के आधार पर आरोप पत्र तैयार किया

मामले को अदालत में मजबूती से प्रस्तुत करने के लिए पुलिस ने व्यापक साक्ष्य जुटाए हैं। चार्जशीट में पुलिस अधिकारियों, जवानों और फॉरेंसिक वैज्ञानिकों सहित कुल 79 लोगों को गवाह बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों को आरोप पत्र में शामिल किया गया है, ताकि मामले की प्रभावी पैरवी की जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें