Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम तकनीक Oppo A7 Pro Max : 4 अगस्त को लॉन्च होगा नया स्मार…
Oppo A7 Pro Max फीचर्स
Oppo A7 Pro Max फीचर्स
तकनीक

Oppo A7 Pro Max : 4 अगस्त को लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Oppo A7 Pro Max की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। यह स्मार्टफोन 4 अगस्त को घरेलू बाजार में पेश किया जाएगा। फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर और 50MP रियर व सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा IP69K रेटिंग, मजबूत डिजाइन और ColorOS 16 जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं। लॉन्च से पहले इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 30 Jul 2026, 05:45 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 10:13 PM
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
स्मार्टफोन कंपनी Oppo अपने नए फोन Oppo A7 Pro Max को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। यह फोन अगस्त की शुरुआत में घरेलू बाजार में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और फोन के कई प्रमुख फीचर्स भी सामने आ गए हैं।
Oppo A7 Pro Max को कंपनी 4 अगस्त को लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन को स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे पेश किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसकी प्री-बुकिंग सुविधा भी शुरू कर दी है।
10000mAh बैटरी वाला Oppo फोन

Oppo A7 Pro Max की प्री-बुकिंग शुरू 

नया Oppo स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा फोन की बुकिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म JD.com पर भी उपलब्ध है। लॉन्च में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में फोन को लेकर ग्राहकों में उत्सुकता बढ़ रही है। Oppo A7 Pro Max को कंपनी कई स्टोरेज विकल्पों के साथ बाजार में उतार सकती है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज तथा 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल हो सकते हैं।

तीन आकर्षक कलर ऑप्शन मिलेंगे 

कंपनी इस फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है। इसमें Riding the Waves (व्हाइट), The Future is Bright (ऑरेंज) और Dark Mountain (ब्लैक) कलर शामिल हैं। Oppo A7 Pro Max का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी विशाल बैटरी बताई जा रही है। फोन में 10,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन देगी और करीब 7 साल तक इसकी क्षमता बरकरार रह सकती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर पहले गीकबेंच लिस्टिंग में भी नजर आ चुका है। माना जा रहा है कि यह फोन को बेहतर स्पीड और स्मूथ परफॉर्मेंस देने में मदद करेगा।

50MP कैमरा सेटअप से लैस होगा फोन 

फोटोग्राफी के लिए Oppo A7 Pro Max में 50MP का रियर मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलने की संभावना है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फोन का सेल्फी कैमरा इसकी खास खूबियों में शामिल होगा। इसमें 100 डिग्री अल्ट्रा वाइड फील्ड ऑफ व्यू मिलेगा, जिससे यूजर्स बड़े फ्रेम में ग्रुप सेल्फी और ज्यादा बैकग्राउंड आसानी से कैप्चर कर सकेंगे। 

मजबूत डिजाइन और IP69K रेटिंग

Oppo A7 Pro Max को मजबूती के लिहाज से भी खास बनाया गया है। फोन में IP69K रेटिंग मिलने की बात कही गई है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करेगी। इसके अलावा इसमें अल्ट्राड्रॉप रेजिस्टेंट डायमंड आर्किटेक्चर दिया जा सकता है, जिससे गिरने पर फोन को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। सॉफ्टवेयर के मामले में Oppo A7 Pro Max को कंपनी के नए ColorOS 16 के साथ पेश कर सकती है। इसमें यूजर्स को नए फीचर्स और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। हालांकि, फोन की कीमत और भारत में लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें