ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं। दर्शक भी इन नए कंटेंट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार Netflix पर रिलीज हुई एक 6 एपिसोड वाली सीरीज ने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है और यह प्लेटफॉर्म की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई है। यह सीरीज रिलीज से पहले ही चर्चा में थी और अब स्ट्रीमिंग के बाद इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आइए जानते हैं आखिर कौन-सी सीरीज ने Netflix पर कब्जा जमाया है।
Netflix पर नंबर-1 ट्रेंड कर रही है ऑपरेशन सफेद सागर
Netflix की नई वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर (Operation Safed Sagar)' इन दिनों सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में शामिल हो गई है। यह सीरीज साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध की कहानी पर आधारित है, जिसमें भारतीय वायुसेना के साहस और रणनीति को दिखाया गया है। 6 एपिसोड वाली इस सीरीज में युद्ध के दौरान भारतीय जवानों और वायुसेना के वीर योद्धाओं के संघर्ष को पर्दे पर उतारा गया है। इसमें देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को भी दिखाया गया है।
कारगिल युद्ध की अनसुनी कहानी पर आधारित है सीरीज
ऑपरेशन सफेद सागर में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन और चुनौतियों को प्रमुखता से दिखाया गया है। सीरीज में जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, अभय वर्मा, दीया मिर्जा और महेश मांजरेकर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके से पहले रिलीज हुई यह सीरीज देशभक्ति, एक्शन और थ्रिलर का मिश्रण पेश करती है। युद्ध आधारित कहानियां पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह सीरीज खास आकर्षण बनी हुई है।
दर्शकों और क्रिटिक्स से मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
‘ऑपरेशन सफेद सागर’ को 7 अगस्त को Netflix पर रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से ही सीरीज को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसकी कहानी, कलाकारों के अभिनय और युद्ध के चित्रण की तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल यह सीरीज Netflix की ट्रेंडिंग लिस्ट में शीर्ष पर बनी हुई है और ओटीटी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।