📅 Saturday, 23 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
बड़ा प्रहार : छत्तीसगढ़ में अब बोतल और ड्रम में पेट्रोल-डीजल मिलने पर रोक, नियम तोड़ा तो सील होंगे पंप सबसे बड़ा खुलासा : पहलगाम आतंकी हमले पर 1597 पन्नों की चार्जशीट में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, कैसे खुली लंगड़ा की साजिश सोना-चांदी में बड़ा भूचाल : MCX से सर्राफा बाजार तक भारी गिरावट, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी सुप्रीम कोर्ट का दखल : बांग्लादेश डिपोर्ट किए गए परिवारों को वापस लाएगी केंद्र सरकार, नागरिकता दावों की होगी गहन जांच सुसाइड मिस्ट्री : एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, शराब और खौफनाक सुसाइड नोट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप संकट की आग में आम आदमी : 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का नया रेट बड़ा प्रहार : छत्तीसगढ़ में अब बोतल और ड्रम में पेट्रोल-डीजल मिलने पर रोक, नियम तोड़ा तो सील होंगे पंप सबसे बड़ा खुलासा : पहलगाम आतंकी हमले पर 1597 पन्नों की चार्जशीट में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, कैसे खुली लंगड़ा की साजिश सोना-चांदी में बड़ा भूचाल : MCX से सर्राफा बाजार तक भारी गिरावट, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी सुप्रीम कोर्ट का दखल : बांग्लादेश डिपोर्ट किए गए परिवारों को वापस लाएगी केंद्र सरकार, नागरिकता दावों की होगी गहन जांच सुसाइड मिस्ट्री : एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, शराब और खौफनाक सुसाइड नोट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप संकट की आग में आम आदमी : 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का नया रेट
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना ओवरब्रिज शुरू : कचना ओवरब्रिज बना रायपुर की नई जी…
कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।
कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।
सरकारी सूचना

ओवरब्रिज शुरू : कचना ओवरब्रिज बना रायपुर की नई जीवनरेखा, सीएम साय ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में 48.78 करोड़ रुपये की लागत से बने कचना रेलवे ओवरब्रिज और 22.79 करोड़ रुपये की लागत वाले शंकर नगर-खम्हारडीह-कचना मार्ग चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। 787 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज के शुरू होने से कचना रेलवे फाटक पर वर्षों से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी और लोगों को सुगम यातायात सुविधा प्राप्त होगी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 May 2026, 11:56 AM
📍 रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण कर इसे आम जनता को समर्पित किया। साथ ही 22.79 करोड़ रुपये की लागत से बने शंकर नगर-खम्हारडीह-कचना मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आधारभूत संरचना के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और यह ओवरब्रिज उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 

ओवरब्रिज के शुरू होने से अब लोगों को सुगम, सुरक्षित और निर्बाध यातायात सुविधा मिलेगी। इससे विशेष रूप से कचना, खम्हारडीह एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की केंद्रीय सड़क निधि योजना के अंतर्गत इस परियोजना को स्वीकृति मिली थी।

प्रदेश में तेजी से हो रहे अधोसंरचना विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़क, पुल और अन्य अधोसंरचना विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने निर्माण कार्य में जुड़े अधिकारियों एवं एजेंसियों को बधाई देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखने के साथ ही सीधे लोगों के बीच जाकर योजनाओं और विकास कार्यों का फीडबैक भी ले रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रयास कर रहे हैं।

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक नक्सलवाद के कारण बस्तर क्षेत्र विकास से वंचित रहा, लेकिन अब नक्सल समस्या के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से दूरस्थ गांवों तक शासन की योजनाएं पहुंचाई जा रही हैं। नियद नेल्लानार 2.0 के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं। अब तक 20 लाख से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है तथा 55 लाख लोगों की जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


कचना ओवरब्रिज को बताया रायपुर की ‘जीवनरेखा’

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने कहा कि कचना क्षेत्र में लगभग 25 बड़ी कॉलोनियां स्थित हैं और यह रेलवे ओवरब्रिज इन सभी कॉलोनियों को रायपुर शहर से बेहतर तरीके से जोड़ने में अत्यंत प्रभावी साबित होगा। उन्होंने कहा कि कचना का यह ओवरब्रिज केवल एक पुल नहीं, बल्कि रायपुर और कचना को जोड़ने वाली जीवनरेखा है। इससे न केवल कचना और आसपास के रहवासियों को लाभ मिलेगा, बल्कि बिलासपुर और बलौदाबाजार की ओर आने-जाने वाले लोगों को भी यातायात में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। साव ने कहा कि प्रदेश में अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। पहली बार लोक निर्माण विभाग को 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति मिली है। राज्य सरकार के गठन के बाद रिकॉर्ड संख्या में पुलों का निर्माण किया गया है। 

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, पार्षद पुष्पा साहू, लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें