Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल Durg ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के ठिकाने पर तड़के पहुंची टीम Balaghat Tiger Attack: 6 महीनों में 6 मौतों से दहला कान्हा बफर जोन, विधायक ने सीएम के सामने उठाई सुरक्षा की मांग Bastar News: जमीन में गांजा गाड़कर छुपाया था माल, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28 लाख का माल जब्त Nepal Flood: तबाही के बीच जलविद्युत  सुरंगों में जिंदगी और मौत की जंग, रेस्क्यू में जुटीं अंतरराष्ट्रीय टीमें Korba News: पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने उठाई आत्मघाती कदम, मौत से पहले बहनों को भेजा वीडियो Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल Durg ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के ठिकाने पर तड़के पहुंची टीम Balaghat Tiger Attack: 6 महीनों में 6 मौतों से दहला कान्हा बफर जोन, विधायक ने सीएम के सामने उठाई सुरक्षा की मांग Bastar News: जमीन में गांजा गाड़कर छुपाया था माल, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28 लाख का माल जब्त Nepal Flood: तबाही के बीच जलविद्युत  सुरंगों में जिंदगी और मौत की जंग, रेस्क्यू में जुटीं अंतरराष्ट्रीय टीमें Korba News: पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने उठाई आत्मघाती कदम, मौत से पहले बहनों को भेजा वीडियो
W 𝕏 f
होम क्रिकेट Pakistan Cricket Team: इंग्लैंड से हार के बाद पाक…
Major change in Pakistan Test team(Image Source: Keertiman Media)
Major change in Pakistan Test team(Image Source: Keertiman Media)
क्रिकेट Featured

Pakistan Cricket Team: इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान में भूचाल, 7 खिलाड़ी टीम से बाहर, कोच भी हटाए गए

Pakistan Cricket Team: इंग्लैंड के खिलाफ 194 रन की हार के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। पाकिस्तान ने सात खिलाड़ियों को टेस्ट स्क्वाड से बाहर कर नए चेहरों को मौका दिया है। साथ ही रेड-बॉल कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
01 Sep 2026, 12:03 PM
नई दिल्ली
Pakistan Cricket Team: इंग्लैंड के खिलाफ 194 रन से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी टेस्ट टीम में बड़ा फेरबदल किया है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान फिलहाल 0-2 से पीछे है। टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद बोर्ड ने आखिरी टेस्ट से पहले सात खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही रेड-बॉल कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है। पाकिस्तान ने पिछले छह टेस्ट मैचों में से पांच गंवाए हैं। ऐसे में लॉर्ड्स में मिली हार के बाद टीम संयोजन और कोचिंग व्यवस्था को लेकर बोर्ड ने सख्त फैसला लिया। अब तीसरे टेस्ट के लिए टीम में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है।

सात खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी

PCB ने लॉर्ड्स टेस्ट के बाद सात खिलाड़ियों को टेस्ट स्क्वाड से रिलीज कर दिया। इनमें पूर्व व्हाइट-बॉल कप्तान सलमान अली आगा, विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और अनुभवी ओपनर इमाम उल हक जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इनके अलावा अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद आवैस जफर और खुर्रम शहजाद को भी टीम से बाहर किया गया है। बोर्ड ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि सात खिलाड़ियों की जगह सात नए खिलाड़ियों को टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया गया है। इन सात में पांच खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका नहीं मिला है, जबकि दो खिलाड़ी पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं।
तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने टीम में युवा खिलाड़ियों को शामिल किया है। सैम अयूब, जो अब तक आठ टेस्ट मैच खेल चुके हैं, और अब्दुल्ला फजल, जिनके नाम दो टेस्ट हैं, की टीम में वापसी हुई है। ऑलराउंडर अराफात मिन्हास को भी स्क्वाड में जगह मिली है। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान और रजाउल्लाह को भी टीम में शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों के लिए यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा।

रेड-बॉल कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव

PCB ने सिर्फ खिलाड़ियों में बदलाव तक खुद को सीमित नहीं रखा है। टीम के रेड-बॉल कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। रेड-बॉल हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को उनकी जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है। इंग्लैंड दौरे के बाकी हिस्से में टीम की जिम्मेदारी व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन और एश्ले नोफके संभालेंगे। लॉर्ड्स टेस्ट के बाद लिए गए इन फैसलों को पाकिस्तान क्रिकेट में चल रही प्रदर्शन संबंधी चिंताओं के बीच एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड

बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान आवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सैम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें