Tuesday, 11 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 12.50 लाख की जाली करेंसी के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार किराए के मकान में मिला दंपती का शव, बच्चों की आवाज से हुआ खुलासा संसद में अनोखा नजारा : नीट से लेकर झारखंड तक घमासान, परिसर में भिड़े प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद रात में हॉस्टल में घुसा जहरीला सांप, 3 मासूम छात्राओं की मौत, 3 की हालत गंभीर दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत राजधानी में हाई अलर्ट : दिल्ली पुलिस ने जारी किए 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर, सूचना देने पर इनाम का ऐलान कवर्धा में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 12.50 लाख की जाली करेंसी के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार किराए के मकान में मिला दंपती का शव, बच्चों की आवाज से हुआ खुलासा संसद में अनोखा नजारा : नीट से लेकर झारखंड तक घमासान, परिसर में भिड़े प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद रात में हॉस्टल में घुसा जहरीला सांप, 3 मासूम छात्राओं की मौत, 3 की हालत गंभीर दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत राजधानी में हाई अलर्ट : दिल्ली पुलिस ने जारी किए 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर, सूचना देने पर इनाम का ऐलान
W 𝕏 f
होम रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने  की आत्महत्या, ब…
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज आत्महत्या मामला
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज आत्महत्या मामला
रायगढ़

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने  की आत्महत्या, बाथरूम के बाहर फंदे से लटका मिला शव

रायगढ़ के लखीराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रहे 55 वर्षीय मरीज नारद लहरे का शव गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

कीर्तिमान न्यूज
11 Aug 2026, 03:10 PM
रायगढ़
रायगढ़ के लखीराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार सुबह एक मरीज द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया। गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर मरीज का शव पैंट से बने फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पीलिया के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था मरीज

मृतक की पहचान 55 वर्षीय नारद लहरे के रूप में हुई है। वह सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भिखामपुरा गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, मृतक पीलिया की बीमारी से पीड़ित थे और इलाज के लिए करीब दो दिन पहले लखीराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 5 बजे मृतक ने अपनी फूल पैंट से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद अस्पताल परिसर में उनका शव मिलने से वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन की ओर से चक्रधर नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों और अस्पताल में मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना
राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें