Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश West Bengal Bypoll: उपचुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, दो सीटों पर उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल Raigarh Crime Case: युवती को बंधक बनाने का आरोप, फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rain Accident: तेज बहाव में नाले में बही कार, ओडिशा के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश West Bengal Bypoll: उपचुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, दो सीटों पर उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल Raigarh Crime Case: युवती को बंधक बनाने का आरोप, फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rain Accident: तेज बहाव में नाले में बही कार, ओडिशा के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
W 𝕏 f
होम कारोबार PM Kisan Yojana: KCC से जोड़ने पर जोर, शिवराज सिं…
Shivraj Singh Chouhan on PM Kisan Yojana and KCC. (Image Source: AI Photo)
Shivraj Singh Chouhan on PM Kisan Yojana and KCC. (Image Source: AI Photo)
कारोबार

PM Kisan Yojana: KCC से जोड़ने पर जोर, शिवराज सिंह चौहान बोले- राज्यों को मिलेगा पूरा सहयोग

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण और उनकी आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार राज्यों को हर संभव सहयोग देगी। कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 12:02 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण और उनकी आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार राज्यों को हर संभव सहयोग देगी। कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।
दक्षिणी राज्यों के कृषि मंत्रियों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की सुविधा को हर किसान तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शुरुआत में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को केसीसी से जोड़ा जा सकता है, ताकि उन्हें कम ब्याज दर पर आसानी से कृषि ऋण मिल सके।

राज्यों के साथ मिलकर तैयार होगा कृषि रोडमैप

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि जमीन और किसान राज्यों के विषय हैं, इसलिए केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सम्मेलन केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग को मजबूत करने का एक बेहतर माध्यम है। उन्होंने राज्यों के लिए अलग-अलग कृषि रोडमैप तैयार करने की जरूरत बताई। इसके लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और अन्य कृषि संस्थान राज्यों की तकनीकी मदद करने के लिए तैयार हैं।

 जलवायु के हिसाब से खेती को बढ़ावा देने की योजना

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर राज्य की कृषि परिस्थितियां अलग होती हैं। इसलिए कृषि-जलवायु परिस्थितियों के अनुसार खेती की योजना बनानी होगी, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सके। उन्होंने दक्षिणी राज्यों में अल-नीनो के प्रभाव का जिक्र करते हुए बताया कि जिलावार आपातकालीन योजनाएं तैयार की गई हैं। अलग-अलग जिलों में मौसम का असर अलग रहा है, इसलिए स्थानीय स्तर पर रणनीति बनाना जरूरी है।

किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य देश की खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ किसानों की आय बढ़ाना है। इसके लिए उत्पादन बढ़ाने, खेती की लागत कम करने, फसलों का उचित मूल्य दिलाने, फसल बीमा, फसल विविधीकरण और मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने जैसे क्षेत्रों पर काम किया जा रहा है। 

बीज और कीटनाशकों को लेकर नए नियमों की जरूरत

उन्होंने कहा कि बीज और कीटनाशकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नए कानूनों की आवश्यकता है। हालांकि, जब तक नए नियम नहीं बनते, तब तक राज्यों को मौजूदा कानूनों को प्रभावी तरीके से लागू करना चाहिए।

दालों की खरीद और नारियल उत्पादन को बढ़ावा देने की योजना

कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अरहर, मसूर और उड़द जैसी दालों की खरीद का भरोसा देती है। वहीं अन्य फसलों की खरीद प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) के तहत की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि नारियल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से नई योजना लागू की गई है, जिससे किसानों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें