Friday, 18 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Crime: फाइनेंशियल नेटवर्क पर वार, दुर्ग पुलिस ने पकड़े 3162 संदिग्ध खाते, 257 आरोपी गिरफ्तार CG Health Department: कैंसर को लेकर सरकार सख्त, अब हर मरीज का रिकॉर्ड होगा दर्ज Illegal Drug Sale: रायपुर में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर वार, 900 टैबलेट और 77 सिरप के साथ 3 गिरफ्तार CG Education News: नशे में धुत शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, बीच-बचाव में प्रिंसिपल ने छात्र को जड़ा थप्पड़ Mobile Theft Gang: रायपुर से ओडिशा और राजस्थान तक फैला था मोबाइल चोरों का जाल, 5 अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार Cyber Crime: फाइनेंशियल नेटवर्क पर वार, दुर्ग पुलिस ने पकड़े 3162 संदिग्ध खाते, 257 आरोपी गिरफ्तार CG Health Department: कैंसर को लेकर सरकार सख्त, अब हर मरीज का रिकॉर्ड होगा दर्ज Illegal Drug Sale: रायपुर में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर वार, 900 टैबलेट और 77 सिरप के साथ 3 गिरफ्तार CG Education News: नशे में धुत शिक्षक पर छात्राओं से बदसलूकी का आरोप, बीच-बचाव में प्रिंसिपल ने छात्र को जड़ा थप्पड़ Mobile Theft Gang: रायपुर से ओडिशा और राजस्थान तक फैला था मोबाइल चोरों का जाल, 5 अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार PM Modi Birthday: CM साय ने जलाया आशीर्वाद का दीय…
CM Sai lit the lamp of blessings. (Image Source: CGDPR)
CM Sai lit the lamp of blessings. (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

PM Modi Birthday: CM साय ने जलाया आशीर्वाद का दीया, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की

PM Modi Birthday: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर अपने निवास में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
18 Sep 2026, 10:27 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM Modi Birthday: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अपने निवास पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किए हैं। गरीब कल्याण से लेकर सुशासन, अंत्योदय से लेकर आत्मनिर्भर भारत और विरासत के सम्मान से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक उनकी यह यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ सहित देशभर में सेवा और जनभागीदारी का भाव दिखाई दे रहा है। ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी आत्मीय भावना की अभिव्यक्ति है। यह छोटा-सा दीप प्रधानमंत्री जी के प्रति प्रदेशवासियों के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं का प्रतीक है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रहा है। हमारा संकल्प है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा तथा जनजातीय समाज की आकांक्षाएं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की शक्ति बनें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें