प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में हुई आग लगने की घटना में जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में उनकी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर किया पोस्ट
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद में जुटा हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि आग की इस घटना में हुई जनहानि की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने राहत और सहायता कार्यों के बीच प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की बात कही। घटना के बाद प्रभावित परिवारों के बीच शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं और घायलों के इलाज पर भी ध्यान दिया जा रहा है।