Tuesday, 17 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: नहाने के लिए घर से निकला 55 वर्षीय व्यक्ति, खोलार नदी में मिला शव Jail Escape: जेल से फरार 4 बंदियों में एक गिरफ्तार, कंबलों की रस्सी बनाकर फांदी थी 20 फीट ऊंची दीवार Jagdalpur News: जगदलपुर में दीपा सागर की मौत पर बवाल, CBI जांच की मांग तेज Railway Ticket Scam: कंफर्म टिकट के नाम पर वसूली, रेलवे कर्मचारी और शिक्षक गिरफ्तार, 25 अवैध टिकट बरामद Bastar News: कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प Illegal Paddy Stock: धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन सख्त, भलेसर में 975 कट्टा धान जब्त Crime News: नहाने के लिए घर से निकला 55 वर्षीय व्यक्ति, खोलार नदी में मिला शव Jail Escape: जेल से फरार 4 बंदियों में एक गिरफ्तार, कंबलों की रस्सी बनाकर फांदी थी 20 फीट ऊंची दीवार Jagdalpur News: जगदलपुर में दीपा सागर की मौत पर बवाल, CBI जांच की मांग तेज Railway Ticket Scam: कंफर्म टिकट के नाम पर वसूली, रेलवे कर्मचारी और शिक्षक गिरफ्तार, 25 अवैध टिकट बरामद Bastar News: कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प Illegal Paddy Stock: धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन सख्त, भलेसर में 975 कट्टा धान जब्त
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › PM SVANidhi Festival: अब साहूकारों से नहीं लेना ह…
PM SVANidhi Festival Bilaspur(Image Source: CGDPR)
PM SVANidhi Festival Bilaspur(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

PM SVANidhi Festival: अब साहूकारों से नहीं लेना होगा कर्ज, PM स्वनिधि से बढ़ेगा छोटा कारोबार

PM SVANidhi Festival: बिलासपुर में आयोजित संभाग स्तरीय पीएम स्वनिधि महोत्सव में पथ विक्रेताओं को बिना गारंटी ऋण, 7 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी और डिजिटल लेन-देन के लाभों की जानकारी दी गई।

स
प्रकाशित: 17 Nov 2026, 07:29 PM · 5 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM SVANidhi Festival: उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कहा कि ठेला-खोमचा लगाकर और छोटे व्यवसाय से परिवार चलाने वाले लोगों की मेहनत को पीएम स्वनिधि योजना ने पूंजी का सहारा दिया है। कभी साहूकारों का ब्याज चुकाने में खर्च हो जाने वाली कमाई अब कारोबार बढ़ाने, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की खुशहाली में काम आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि छोटे कारोबारी आर्थिक रूप से मजबूत बनें और सम्मान के साथ आगे बढ़ें। एक-एक परिवार आत्मनिर्भर होगा, तभी प्रदेश और देश विकसित होगा। 
उप मुख्यमंत्री साव ने आज बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय स्वनिधि महोत्सव में योजना के हितग्राहियों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कार्यक्रम में स्मार्ट ठेला पंजीयन का शुभारंभ और इसके पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि पथ विक्रेताओं को पहचान पत्र मिलने से व्यवसाय करने में सुविधा होगी। साव ने हितग्राहियों को यूपीआई से जुड़े डिजिटल भुगतान साउंड बॉक्स भी वितरित किए। उन्होंने सफल पथ विक्रेताओं और उनके प्रतिभाशाली बच्चों को मंच पर सम्मानित भी किया। 

PM स्वनिधि से छोटे कारोबारियों को मिला आर्थिक सहारा

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे व्यवसायियों का जीवन संघर्ष और परिश्रम से भरा होता है। पहले कारोबार के लिए साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता था और मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा ब्याज में चला जाता था। कोरोना काल में इन परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी कठिनाइयों को समझा और वर्ष 2020 में पीएम स्वनिधि योजना शुरू की। बिना गारंटी के आसान ऋण उपलब्ध होने से लाखों पथ विक्रेताओं को अपना कारोबार फिर खड़ा करने और आगे बढ़ाने का अवसर मिला। 
साव ने कहा कि योजना में समय पर ऋण चुकाने वाले हितग्राही क्रमशः 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपए तक का ऋण लेकर व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। उन्होंने हितग्राहियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि नियमित भुगतान कर अगले चरण का लाभ लें, आमदनी बढ़ाएं और बच्चों को अच्छे विद्यालयों में पढ़ाएं। सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से भी जुड़ें, ताकि पूरा परिवार सक्षम बने। 

बिलासपुर को स्वच्छता और PM स्वनिधि में राष्ट्रीय सम्मान

स्वच्छता के क्षेत्र में बिलासपुर को देश में दूसरा तथा छोटे शहरों की श्रेणी में बिल्हा को पहला स्थान मिला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर में प्रदेश की पहली ऑटोमेटेड कार पार्किंग का उद्घाटन किया है। अब पीएम स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि 20 नवम्बर को नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ और बिलासपुर को सम्मानित किया जाएगा। विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि कोई काम छोटा नहीं होता। पथ विक्रेता भारतीय अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। पीएम स्वनिधि उन्हें आर्थिक संबल के साथ आत्मविश्वास और गौरव प्रदान कर रही है। महापौर पूजा विधानी ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे कारोबारियों को आत्मनिर्भर बनाकर सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर दे रही है। 

पीएम स्वनिधि योजना के क्या-क्या लाभ हो सकते है?

पीएम स्वनिधि योजना के लाभ इस प्रकार है।

बिना गारंटी ऋण: छोटे कारोबारियों को बिना किसी गारंटी के लोन मिलता है।

पहली किस्त: कारोबार शुरू करने या बढ़ाने के लिए ₹15,000 तक का ऋण। 
दूसरी किस्त: पहली किस्त समय पर चुकाने पर ₹25,000 तक का ऋण। 
तीसरी किस्त: दूसरी किस्त चुकाने पर ₹50,000 तक का ऋण। 
7% ब्याज सब्सिडी: समय पर ऋण चुकाने पर सालाना 7 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी। 
 डिजिटल लेन-देन पर कैशबैक: पात्र डिजिटल लेन-देन पर सालाना ₹1,200 तक कैशबैक। 
UPI क्रेडिट कार्ड: पात्र हितग्राहियों को ₹30,000 तक की क्रेडिट लिमिट वाला UPI लिंक्ड RuPay क्रेडिट कार्ड। 
सरकारी योजनाओं का लाभ: पात्र परिवारों को अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की सुविधा। 
कारोबार का विस्तार: ऋण की मदद से ठेला, दुकान और छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर।

1.23 लाख पथ विक्रेताओं को मिला ₹282 करोड़ का ऋण

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि हाट-बाजारों, सड़कों और चौक-चौराहों पर छोटे व्यवसाय करने वाले लोग नागरिकों की दैनिक जरूरतें पूरी करते हैं। उनका योगदान समाज और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। सम्मेलन में ऐसे अनेक हितग्राही उपस्थित हैं, जिन्होंने तीनों चरणों में ऋण लेकर अपने कारोबार को आगे बढ़ाया है। उन्होंने बैंकर्स से आग्रह किया कि ऋण की औपचारिकताओं को सरल बनाएं और छोटे उद्यमियों के सहयोगी बनें। ये उद्यमी स्वयं की आजीविका के साथ रोजगार के अवसर भी पैदा करते हैं और विकसित भारत की बुनियाद मजबूत बनाते हैं। सम्मेलन में सफल पथ विक्रेताओं के जीवन में आए बदलावों पर आधारित वीडियो प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि राज्य में अब तक 1.23 लाख से अधिक हितग्राहियों को 282 करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध कराया गया है। 

हितग्राहियों को डिजिटल लेन-देन की जानकारी

योजना में बिना गारंटी ऋण के साथ 7 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी तथा डिजिटल लेन-देन पर अतिरिक्त प्रोत्साहन का प्रावधान है। भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने वित्तीय समावेशन और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी। स्वनिधि चौपाल में हितग्राहियों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकों और नगरीय निकायों को भी सम्मानित किया गया।
 नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक नीलेशकुमार क्षीरसागर, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल, बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल, बिलासपुर नगर निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे, कोरबा निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम सभापति विनोद सोनी, दीपक सिंह और मोहित जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, बैंकों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में हितग्राही सम्मेलन में शामिल हुए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें