Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम जांजगीर-चांपा पुलिस सख्त : छत ढलाई को लेकर विवाद बना बवाल, दो प…
पुलिस ने पांच लोगों को किया बाउंड ओवर
पुलिस ने पांच लोगों को किया बाउंड ओवर
जांजगीर-चांपा

पुलिस सख्त : छत ढलाई को लेकर विवाद बना बवाल, दो पक्षों में मारपीट, पांच लोगों पर कार्रवाई

अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत ग्राम पिपरसत्ती में छत ढलाई के लिए मिक्सर मशीन ले जाने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Jun 2026, 02:56 PM
जांजगीर-चांपा

अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत ग्राम पिपरसत्ती में छत ढलाई के लिए मिक्सर मशीन ले जाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते गंभीर हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे उग्र होकर मारपीट तक पहुंच गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। अचानक हुई इस झड़प से गांव में तनाव का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों को अलग कराया और गांव में शांति व्यवस्था बहाल की। इसके बाद क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता भी बरती गई।

विवाद का इतिहास पहले भी दर्ज हो चुका था मामला

पुलिस के अनुसार ग्राम पिपरसत्ती निवासी कन्हैयालाल पुरहोले (41 वर्ष) और सुरेंद्र कुमार (33 वर्ष) के बीच यह विवाद नया नहीं है। छत ढलाई के लिए मिक्सर मशीन ले जाने को लेकर दोनों के बीच पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। इस मामले में पूर्व में थाना अकलतरा में अपराध दर्ज किया गया था और दोनों पक्षों को समझाइश देकर तहसील न्यायालय के माध्यम से प्रतिबंधित भी किया गया था, बावजूद इसके विवाद दोबारा भड़क गया। 9 जून को पुनः विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र ने पांच लोगों के विरुद्ध धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर उन्हें तहसील न्यायालय अकलतरा में पेश किया। न्यायालय ने सभी को अधिकतम राशि पर बाउंड ओवर करते हुए भविष्य में शांति भंग नहीं करने के सख्त निर्देश दिए।

पुलिस संदेश शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में कोटमीसोनार सहायता केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद जाटवर, प्रधान आरक्षक अनिल हंसराज, जितेश कुमार, राजेंद्र राठौर, आरक्षक दुग्गा सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें