Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ Constable Death News: सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक का मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार Durg University News: विश्वविद्यालय में मिलेंगे पढ़ाई के नए विकल्प AI, कृषि और रक्षा अध्ययन पर फोकस Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ Constable Death News: सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक का मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार Durg University News: विश्वविद्यालय में मिलेंगे पढ़ाई के नए विकल्प AI, कृषि और रक्षा अध्ययन पर फोकस Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर
W 𝕏 f
होम › धमतरी › पुलिस सख्त : शीतला मंदिर चोरी कांड के बाद धमतरी प…
मंदिर चोरी को लेकर एसपी द्वारा की गई समीक्षा बैठक
मंदिर चोरी को लेकर एसपी द्वारा की गई समीक्षा बैठक
धमतरी

पुलिस सख्त : शीतला मंदिर चोरी कांड के बाद धमतरी पुलिस अलर्ट मोड में, बढ़ाई गई पेट्रोलिंग

धमतरी जिले में कुरुद और भखारा क्षेत्र के शीतला मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंदिरों सहित सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, रात्रि गश्त और नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 May 2026, 03:20 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 01:27 AM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

धमतरी जिले के कुरुद एवं भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतला मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं को पुलिस अधीक्षक धमतरी ने गंभीरता से लिया है। लगातार सामने आ रही मंदिर चोरी की वारदातों के बाद एसपी ने जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के साथ धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

एसपी धमतरी ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों में नियमित एवं प्रभावी पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। खासतौर पर रात्रि गश्त को और अधिक सक्रिय एवं सुदृढ़ करने कहा गया है। पुलिस को संदिग्ध व्यक्तियों, निगरानी बदमाशों तथा पूर्व में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

निगरानी बदमाशों का होगा सत्यापन

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि जिन निगरानी बदमाशों के फिंगर प्रिंट पहले नहीं लिए गए हैं, उनका नियमानुसार सत्यापन कर फिंगर प्रिंट लिए जाएं। पुलिस अब पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखेगी ताकि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। एसपी ने मंदिर समितियों, पुजारियों, स्थानीय नागरिकों एवं ग्राम कोटवारों के साथ सतत समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में जनसहभागिता बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई।

सीसीटीवी कैमरों की होगी नियमित जांच

संवेदनशील मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों में लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जहां आवश्यकता होगी वहां अतिरिक्त कैमरे भी लगाए जाएंगे। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। एसपी धमतरी ने साइबर टीम एवं एफएसएल टीम को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पतासाजी करने के निर्देश दिए हैं। संदिग्ध मोबाइल नंबरों, लोकेशन और गतिविधियों का विश्लेषण कर आरोपियों तक जल्द पहुंचने की रणनीति बनाई जा रही है। पूर्व में चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में चलेगा विशेष चेकिंग अभियान

थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र सक्रिय करने और लगातार सूचना संकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों एवं संदिग्ध आवाजाही वाले स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा ताकि बाहरी अपराधियों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके।

बैठक में चोरी की घटनाओं के त्वरित निराकरण, आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल बनाए रखने तथा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी, सीएसपी धमतरी, डीएसपी साइबर, एफएसएल अधिकारी सहित जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें