Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम धमतरी धमतरी में नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, …
धमतरी में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान तेज
धमतरी में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान तेज
धमतरी

धमतरी में नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, अभिभावकों को दी चेतावनी

धमतरी पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अभिभावकों को बुलाकर उन्हें कानूनी प्रावधानों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने 36 स्कूलों में पहुंचकर 10,301 छात्र-छात्राओं को यातायात नियम, साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति की जानकारी दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Jul 2026, 05:31 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 01:12 AM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिला पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस यातायात विभाग द्वारा नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन चलाते पाए जाने वाले नाबालिगों के अभिभावकों को यातायात कार्यालय बुलाया जा रहा है। यहां उन्हें नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति देने के नुकसान और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। 
पुलिस द्वारा अभिभावकों का नाम-पता भी दर्ज किया जा रहा है। साथ ही उन्हें चेतावनी दी जा रही है कि समझाइश के बाद यदि वही नाबालिग दोबारा वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

स्कूलों में छात्रों को यातायात नियमों की सीख

स्कूलों में पहुंची धमतरी पुलिस, छात्रों को दिए सड़क सुरक्षा के टिप्स
धमतरी पुलिस ने अभिभावकों को बताया कि नाबालिग को मोटर वाहन चलाने देना मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199 A के तहत अपराध है। इस नियम के तहत दोषी पाए जाने पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना और तीन साल तक की सजा का प्रावधान है। इसके अलावा संबंधित नाबालिग के 18 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद भी तय अवधि तक ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने पर रोक लगाई जा सकती है। धमतरी पुलिस यातायात डीएसपी मोनिका मरावी और ट्रैफिक प्रभारी उप निरीक्षक खेमराज साहू के नेतृत्व में टीम विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। स्कूलों में प्राचार्यों की मौजूदगी में छात्रों को नाबालिग अवस्था में वाहन नहीं चलाने, हेलमेट और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की समझाइश दी जा रही है। 

36 स्कूलों में चलाया गया जागरूकता अभियान 

धमतरी पुलिस यातायात विभाग द्वारा 1 जनवरी 2026 से 28 जुलाई 2026 तक लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के करीब 36 स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 10,301 छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के साथ-साथ साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई। धमतरी पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के किसी भी प्रकार का वाहन चलाने की अनुमति न दें। पुलिस का कहना है कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, नाबालिगों की सुरक्षा बढ़ाने और जिले में बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से आगे भी लगातार जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें