Thursday, 09 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
निवेश घोटाला : गोल्ड ETF और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, भिलाई में निवेशकों का फूटा गुस्सा भारत को बड़ा झटका : ईरान के चाबहार पोर्ट पर हमलों के बाद रणनीतिक समीकरण बदले मर्डर केस : राजा रघुवंशी केस में सोनम का बड़ा दावा, बोलीं- मुझे झूठा फंसाया गया मानवता की मिसाल : मुरैना पुलिस की तत्परता, हादसे के बाद घायल महिला को मिला तुरंत इलाज रचा रिकॉर्ड : सबसे ज्यादा NQAS प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थाओं वाला जिला बना लाखों खर्च, फिर भी अंधेरा कायम : कुछ दिन की रोशनी के बाद फिर छाया अंधेरा, हाड़ाबंद ओवरब्रिज की लाइटें बंद निवेश घोटाला : गोल्ड ETF और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, भिलाई में निवेशकों का फूटा गुस्सा भारत को बड़ा झटका : ईरान के चाबहार पोर्ट पर हमलों के बाद रणनीतिक समीकरण बदले मर्डर केस : राजा रघुवंशी केस में सोनम का बड़ा दावा, बोलीं- मुझे झूठा फंसाया गया मानवता की मिसाल : मुरैना पुलिस की तत्परता, हादसे के बाद घायल महिला को मिला तुरंत इलाज रचा रिकॉर्ड : सबसे ज्यादा NQAS प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थाओं वाला जिला बना लाखों खर्च, फिर भी अंधेरा कायम : कुछ दिन की रोशनी के बाद फिर छाया अंधेरा, हाड़ाबंद ओवरब्रिज की लाइटें बंद
W 𝕏 f
होम दुर्ग प्रशासनिक बदलाव : भिलाई नगर निगम को मिली पहली महि…
भिलाई नगर निगम को मिली पहली महिला आयुक्त
भिलाई नगर निगम को मिली पहली महिला आयुक्त
दुर्ग

प्रशासनिक बदलाव : भिलाई नगर निगम को मिली पहली महिला आयुक्त, IAS सुरुचि सिंह संभालेंगी कमान

भिलाई नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय का तबादला कर उन्हें उच्च शिक्षा संचालनालय में अपर संचालक बनाया गया है। उनकी जगह 2020 बैच की IAS अधिकारी सुरुचि सिंह को नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह भिलाई निगम की पहली महिला आयुक्त होंगी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Jul 2026, 12:35 PM
भिलाई
भिलाई नगर निगम में लंबे समय से चल रही प्रशासनिक खींचतान के बीच आयुक्त राजीव कुमार पांडेय का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अपर संचालक, उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जा रहा है। राजीव पांडेय और भिलाई महापौर नीरज पाल के बीच लंबे समय से मतभेद की स्थिति बनी हुई थी। 

सुरुचि सिंह बनीं भिलाई निगम की नई आयुक्त

महापौर और कांग्रेस पार्षदों ने आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर कई बार आवाज उठाई थी। इस मामले में महापौर की ओर से हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। हालांकि, अब हुए तबादले को महापौर खेमे की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। राजीव पांडेय के स्थान पर 2020 बैच की आईएएस अधिकारी सुरुचि सिंह को भिलाई नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह राजनांदगांव जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद पर कार्यरत थीं। भिलाई नगर निगम का गठन 8 जून 1996 को हुआ था। गठन के बाद अब तक यहां 26 आयुक्त अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सुरुचि सिंह निगम की 27वीं आयुक्त होंगी और भिलाई नगर निगम के इतिहास में पहली महिला आयुक्त बनने का गौरव हासिल करेंगी। 

विकास कार्यों पर नजर

भिलाई निगम की जिम्मेदारी संभालने के बाद सुरुचि सिंह के सामने कई महत्वपूर्ण चुनौतियां होंगी। निगम में वेतन संकट का समाधान, प्रधानमंत्री आवास योजना के कामों को गति देना और राजस्व वसूली बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगे। इसके अलावा शहर की अन्य विकास योजनाओं को भी आगे बढ़ाना उनके लिए अहम जिम्मेदारी होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें