Sunday, 09 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही महिला की मौत, गांव में शोक की लहर गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने वैन के उड़ाए परखच्चे, महाकाल दर्शन कर लौट रहे गुजरात के 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तेज झटके, डोप टेस्ट रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल, DGCA कर रहा जांच जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही महिला की मौत, गांव में शोक की लहर गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने वैन के उड़ाए परखच्चे, महाकाल दर्शन कर लौट रहे गुजरात के 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तेज झटके, डोप टेस्ट रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल, DGCA कर रहा जांच जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग मंदिर हसौद मंडल में तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज, …
मंदिर हसौद में तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज
मंदिर हसौद में तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज
रायपुर संभाग

मंदिर हसौद मंडल में तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज, घर-घर पहुंचेगा देशभक्ति का संदेश

मंदिर हसौद मंडल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकलने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। बैठक में सभी गांवों में झंडा वितरण अभियान शुरू करने और घर-घर तिरंगा पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Aug 2026, 05:51 PM
आरंग
स्वतंत्रता दिवस को खास और यादगार बनाने के लिए मंदिर हसौद मंडल में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में साहू समाज भवन, नारा में मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी तिरंगा यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और तिरंगा यात्रा को भव्य स्वरूप देना रहा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंदिर हसौद मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में तिरंगा झंडे का वितरण किया जाएगा। इसके लिए अभियान की रूपरेखा तैयार कर कार्यकर्ताओं ने वितरण कार्य भी शुरू कर दिया है। 
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि मंडल क्षेत्र का कोई भी घर ऐसा नहीं रहेगा, जहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा न लहराए। अभियान के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। 

तिरंगा यात्रा को लेकर बनाई गई रणनीति

बैठक में तिरंगा यात्रा को व्यवस्थित और अनुशासित तरीके से आयोजित करने को लेकर भी चर्चा हुई। संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने और यात्रा को सफल बनाने के लिए आवश्यक रणनीति पर मंथन किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी सोहन धीवर, मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा, मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर साहू सहित गोविंद साहू, सुखी राम लहरे, लक्ष्मी नारायण सिंह ठाकुर, अशोक पटेल, राजेश वर्मा, त्रिलोचन साहू, विनोद साहू, राघवेंद्र मानिकपुरी, रामकुमार बैंस और प्रीति गहने सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

कार्यकर्ताओं ने लिया ऐतिहासिक आयोजन का संकल्प

बैठक में क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शंकर वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने और हर घर तक देशभक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन राष्ट्र निर्माण और संगठन की मजबूती के नारों के साथ किया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें