मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और आमजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण किया।
इस अवसर पर प्रदेशभर से आए लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का ‘मन की बात’ छत्तीसगढ़ के लिए गर्व, प्रेरणा और आत्मविश्वास का प्रतीक बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय मंच से प्रदेश की प्रतिभा और सांस्कृतिक धरोहर का उल्लेख करना पूरे छत्तीसगढ़ का सम्मान बढ़ाने वाला क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश का सर्वोच्च नेतृत्व किसी राज्य की उपलब्धियों का उल्लेख करता है, तो वह केवल व्यक्तियों का नहीं बल्कि करोड़ों प्रदेशवासियों की मेहनत, आकांक्षाओं और पहचान का राष्ट्रीय सम्मान होता है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक प्रेरणादायक पल बताया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जशपुर जिले के घुइटांगर गांव से निकलकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले युवा धावक अनिमेष कुजूर का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 10.15 सेकंड में 100 मीटर दौड़ पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करना और राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए क्वालीफाई करना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
प्रेरणा बनी अनिमेष की कहानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिमेष की यात्रा बेहद प्रेरणादायक है। जशपुर के ग्रामीण परिवेश, सैनिक स्कूल अंबिकापुर की शिक्षा और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग से यह मुकाम हासिल किया। यह साबित करता है कि छत्तीसगढ़ की धरती प्रतिभाओं से भरी हुई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री और खिलाड़ियों के बीच संवाद ने युवाओं को नई ऊर्जा दी है। प्रधानमंत्री ने खेलों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा पर जोर देते हुए कहा कि लक्ष्य केवल आगे निकलना नहीं, बल्कि देश का मान बढ़ाना होना चाहिए। इसे उन्होंने नई खेल संस्कृति की दिशा बताया।
खिलाड़ियों को मिलेगा पूरा सहयोग
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार भी इसी सोच के साथ आगे बढ़ रही है और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, खेल अधोसंरचना और अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि छत्तीसगढ़ के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमक सकें। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और आमजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी का श्रवण किया। इस दौरान वातावरण प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण रहा।प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ का उल्लेख
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय मंच से छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया जाना पूरे प्रदेश के लिए सम्मान और आत्मगौरव का विषय है। यह केवल व्यक्तियों की नहीं, बल्कि पूरे राज्य की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जब देश का शीर्ष नेतृत्व किसी राज्य की उपलब्धियों की सराहना करता है, तो वह पूरे समाज की मेहनत और समर्पण को मान्यता देता है। यह क्षण प्रदेशवासियों के आत्मविश्वास को और मजबूत करने वाला है।
अनिमेष कुजूर ने बढ़ाया प्रदेश का मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जशपुर जिले के घुइटांगर गांव के युवा धावक अनिमेष कुजूर का विशेष रूप से उल्लेख किया। 100 मीटर दौड़ में 10.15 सेकंड का नया रिकॉर्ड बनाकर और राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए क्वालीफाई कर उन्होंने छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। सीमित संसाधनों से विश्वस्तरीय मंच तक की प्रेरक यात्रा मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिमेष की कहानी संघर्ष और सफलता का उदाहरण है। ग्रामीण परिवेश, सैनिक स्कूल अंबिकापुर की शिक्षा और निरंतर मेहनत के बल पर उन्होंने यह सिद्ध किया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।
