Monday, 10 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम महासमुंद महासमुंद रेलवे स्टेशन की सुविधाओं को लेकर जीएम से…
जीएम से चर्चा करते जनप्रतिनिधि
जीएम से चर्चा करते जनप्रतिनिधि
महासमुंद Featured

महासमुंद रेलवे स्टेशन की सुविधाओं को लेकर जीएम से मिले जनप्रतिनिधि, अंडरब्रिज से लेकर ट्रेन स्टॉपेज तक उठी मांग

महासमुंद रेलवे स्टेशन पहुंचे रेलवे जोन भुवनेश्वर के जीएम परमेश्वर भुकवाल से जनप्रतिनिधियों ने अंडरब्रिज, ओवरब्रिज, लोकल ट्रेन, यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के स्टॉपेज सहित कई मांगें रखीं। जीएम ने समाधान का आश्वासन दिया।

कीर्तिमान न्यूज
10 Aug 2026, 08:18 AM
महासमुंद
महासमुंद रेलवे स्टेशन में रेलवे जोन भुवनेश्वर के जनरल मैनेजर परमेश्वर भुकवाल के आने की जानकारी पर न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप दीवान, पार्षद पियुष साहू, सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानचंद चोपड़ा, बच्चन सिंह, विपिन बिहारी महंती ने मुलाकात कर महासमुन्द शहर में रेल्वे से संबंधित कई सुविधाओं को लेकर ज्ञापन में मांग रखी।

प्रमुख मांगें रखी गईं

  • शंकर नगर में अंडर ब्रिज: पूर्व में कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। केन्द्रीय रेल्वे मंत्री, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के निर्देश पर अंडर ब्रिज के लिए स्थल निरीक्षण करा लिया गया है। लेकिन रेल्वे विभाग के सम्बलपुर डिविजन ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। अंडर ब्रिज निर्माण होने से शहर की ट्रैफिक समस्या दूर होगी।
  • पिटियाझर रेल्वे क्रासिंग गेट नं. 02 पर ओवर ब्रिज: इस मांग को लंबे समय से की जा रही है। रेल्वे ने प्रस्ताव भी बना लिया है।
  • रायपुर-खरियार रोड लोकल ट्रेन: प्रदेश की राजधानी निकट होने के कारण नौकरी पेशा के लिए सैकड़ों युवा रायपुर प्रतिदिन जाते हैं। जनता की सुविधा की दृष्टि से रायपुर से खरियार रोड तक प्रतिदिन सुबह-शाम लोकल ट्रेन चालू की जाए।
  • अमृत भारत योजना में गुणवत्ता: भारत सरकार द्वारा 16 करोड़ की लागत से स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्लेटफॉर्म समतल होना चाहिए लेकिन 6 इंच का ऊपर-नीचे है। इसकी जांच कराई जाए।
  • यात्री सुविधाएं: रेल्वे स्टेशन आधुनिकीकरण के साथ प्लेटफॉर्म क्रमांक 02 में यात्री प्रतीक्षालय की सुविधा कराई जाए। मेन गेट से एंट्री पर प्लेटफॉर्म पर शेड का निर्माण आवश्यक है जिससे यात्रियों को धूप-बरसात में परेशानी नहीं होगी। प्लेटफॉर्म नं. 01 में लिफ्ट या एक्सीलेटर की सुविधा जनहित में आवश्यक है।
  • ट्रेनों का स्टॉपेज: यात्री ट्रेनों में अहमदाबाद-पुरी सुपर फास्ट सप्ताह में केवल 3 दिन ही चलती है। जिसे प्रतिदिन किया जाए। सूरत-पुरी व गांधीधाम एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग गाड़ी चालू होने के समय से चल रही है लेकिन आज तक स्टॉपेज नहीं दिया गया।

सांसद ने जीएम से की चर्चा

छत्तीसगढ़ में रायपुर के बाद उड़ीसा प्रवेश के पहले बड़ा स्टेशन महासमुन्द ही है जो उपेक्षा का शिकार है। दोनों ट्रेनों का स्टॉपेज की घोषणा शीघ्र कराई जाए। इन सब मांगों के साथ सांसद रूपकुमारी चौधरी से भाजपा नेता संदीप दीवान ने मोबाइल पर जनरल मैनेजर से चर्चा भी कराई। जनरल मैनेजर ने आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर ध्यान दिया जाएगा। आधुनिक स्टेशन निर्माण के शुभारम्भ में महासमुन्द स्टेशन की सभी कमियां दूर की जावेंगी।

सीएमओ से निर्माण के लिए चर्चा 

मैनेजर ने न.पा. उपाध्यक्ष को कहा कि मालधक्का रोड से उत्तम सायकल स्टोर्स तक की सड़क ही आने वाले समय में मुख्य मार्ग होगा। यह रोड जर्जर है, बरसात में पानी भर जाता है। आपके नगर पालिका व रेलवे दोनों के संयुक्त प्रयास से ड्रेनेज व सड़क का निर्माण होना चाहिए। इस पर सीएमओ से फोन पर तत्काल चर्चा कर निर्माण कराने के लिए उपाध्यक्ष राठी ने कहा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना
राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें