Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग उठे सवाल : गंदगी और बदबू से त्रस्त बड़ी बाजार, बी…
मंदिर हसौद बड़ी बाजार में फैला कचरा और गंदगी
मंदिर हसौद बड़ी बाजार में फैला कचरा और गंदगी
रायपुर संभाग

उठे सवाल : गंदगी और बदबू से त्रस्त बड़ी बाजार, बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा

मंदिर हसौद की बड़ी बाजार में फैली गंदगी और कचरे के ढेरों से स्थानीय लोग व व्यापारी परेशान हैं। बदबू और अस्वच्छ माहौल के कारण बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। वार्ड पार्षद तारणी पिंटू निर्मलकर ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Jun 2026, 04:20 PM · अपडेट: 12 Sep 2026, 11:51 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कहते हैं कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है, लेकिन नगर पालिका मंदिर हसौद के बड़ी बाजार की स्थिति इस कहावत को चुनौती देती नजर आ रही है। मुख्य बाजार की सड़कों पर जगह-जगह फैले कचरे के ढेर और उससे उठ रही दुर्गंध ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों का जीवन मुश्किल कर दिया है।

हालात ऐसे हैं कि गंदगी के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों और महामारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। बड़ी बाजार को मंदिर हसौद का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र माना जाता है, जहां रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। यही बाजार नगर पालिका के लिए राजस्व का महत्वपूर्ण स्रोत भी है। 

इसके बावजूद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर फैले कचरे और दुर्गंध के कारण उन्हें नाक ढंककर गुजरना पड़ रहा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

व्यापारियों और नागरिकों में बढ़ा आक्रोश

लगातार बनी इस समस्या को लेकर व्यापारियों और आम नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। बाजार के दुकानदारों का कहना है कि गंदगी के कारण ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय वार्ड पार्षद तारणी पिंटू निर्मलकर ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि टैक्स वसूली के समय नगर पालिका का अमला पूरी सक्रियता दिखाता है, लेकिन जब नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं देने की बात आती है तो अधिकारी शिकायतों को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर जनता को टैक्स के बदले साफ-सफाई जैसी आवश्यक सुविधा क्यों नहीं मिल पा रही है।

तत्काल सफाई व्यवस्था की मांग

पार्षद और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन तथा उच्च अधिकारियों से मांग की है कि वे मौके का निरीक्षण कर समस्या की गंभीरता को समझें और बाजार क्षेत्र में तत्काल व्यापक सफाई अभियान चलाएं। उनका कहना है कि लोगों को गंदगी और दुर्गंध से जल्द राहत मिलनी चाहिए।

तारणी पिंटू निर्मलकर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिम्मेदार अधिकारी जल्द कार्रवाई नहीं करते हैं तो जनता को मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी संभावित आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें