Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर व्यवस्था पर सवाल : अस्पताल में पानी नहीं, मरीजों …
अस्पताल में पानी संकट से परेशान मरीज
अस्पताल में पानी संकट से परेशान मरीज
रायपुर

व्यवस्था पर सवाल : अस्पताल में पानी नहीं, मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें

अंबेडकर अस्पताल में शुक्रवार को पानी की गंभीर किल्लत देखने को मिली, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वार्डों में बाथरूम सूखे रहे और पीने के पानी के लिए लगाए गए वाटर कूलर भी बंद पाए गए। स्थिति यह रही कि लोगों को बाल्टी और बोतल लेकर पानी की तलाश में अस्पताल परिसर में भटकना पड़ा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 20 Jun 2026, 03:00 PM · अपडेट: 22 Jun 2026, 01:22 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल अंबेडकर अस्पताल में शुक्रवार को गंभीर अव्यवस्था देखने को मिली। बाहर लगातार बारिश के बीच अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ा, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई।

अस्पताल के वार्डों में लगे बाथरूम सूखे पड़े रहे और पीने के पानी के लिए लगाए गए वाटर कूलर भी बंद मिले। हालात यह रहे कि कई परिजनों को बाल्टी, बोतल और डिब्बों के सहारे दूसरे हिस्सों से पानी लाना पड़ा। अंबेडकर अस्पताल में प्रतिदिन 5000 से अधिक मरीज और उनके परिजन पहुंचते हैं। ऐसे में पानी जैसी बुनियादी सुविधा का प्रभावित होना मरीजों और परिजनों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है।

कई दिनों से बाधित थी जल आपूर्ति

जानकारी के अनुसार, अस्पताल में पिछले चार–पांच दिनों से पानी की आपूर्ति प्रभावित चल रही थी। इस संबंध में कई बार प्रबंधन को शिकायत भी की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल सका। शुक्रवार को स्थिति और बिगड़ गई। सुबह से ही पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही, जिससे मरीजों के परिजनों को अपने जरूरी काम छोड़कर पानी की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों को हुई जो स्वयं चलने-फिरने में असमर्थ हैं। पानी की अनुपलब्धता के कारण स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हुई और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया।

परिसर में भटकते दिखे परिजन

अस्पताल का निरीक्षण करने पर देखा गया कि कई परिजन खाली बोतलें और बाल्टियाँ लेकर पानी ढूंढते नजर आए। कुछ लोग वार्ड से वार्ड तक भटकते रहे, जबकि कई ने बाजार से बोतलबंद पानी खरीदा।

पानी की कमी के कारण बाथरूमों में गंदगी और बदबू की स्थिति बन गई। कई परिजनों ने बताया कि वे मजबूरी में बाथरूम का उपयोग करने से भी बच रहे थे।

पड़ताल में सामने आया कि अस्पताल की टंकियों में पानी पहुंचाने के लिए दो मोटर लगी हुई हैं। निगम का पानी पहले भूमिगत टंकी में आता है, जिसे मोटरों के जरिए ऊपर की टंकियों तक पहुंचाया जाता है।

दोनों मोटरों में तकनीकी खराबी

पिछले चार दिनों से दोनों मोटरों में खराबी बनी हुई थी। एक मोटर को ठीक किया गया था, लेकिन वह फिर से खराब हो गई। मरम्मत कार्य जारी रहने के बावजूद जल आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी। अस्पताल में कुल छह बोरवेल हैं, लेकिन इनमें से कुछ में पानी बहुत कम है और कुछ पूरी तरह सूख चुके हैं। ऐसे में पूरा सिस्टम नगर निगम की जल आपूर्ति पर निर्भर हो गया है। मरीजों और परिजनों ने बताया कि उन्हें दिन-रात पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ रही है।

अस्पताल प्रशासन का पक्ष
अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि पानी सप्लाई की मोटर खराब होने के कारण समस्या आई थी। एक मोटर ठीक कर दी गई है और दूसरी को भी जल्द ठीक कर लिया जाएगा। मरीजों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें