Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर भीषण गर्मी में भी लहलहा रही रबी धान, कोल्हान नाला…
हरियाली के बीच खुश नजर आए किसान
हरियाली के बीच खुश नजर आए किसान
रायपुर

भीषण गर्मी में भी लहलहा रही रबी धान, कोल्हान नाला किनारे किसानों की मेहनत लाई रंग

आरंग के धमनी और कोटनी गांव में 150 एकड़ से ज्यादा में रबी धान की फसल लहलहा रही है। बोरवेल से सिंचाई कर किसानों ने भीषण गर्मी में भी फसल बचाई, 15 मई से पहले कटाई की संभावना।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 18 Apr 2026, 07:55 PM · अपडेट: 14 Sep 2026, 10:03 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

आरंग गर्मी के इस मौसम में जहां ज्यादातर इलाकों में खेत सूने नजर आ रहे हैं, वहीं आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धमनी और कोटनी में रबी धान की फसल हरियाली बिखेर रही है। कोल्हान नाला के तट पर बसे इन गांवों में खेत इन दिनों लहलहा रहे हैं और किसानों के चेहरों पर मुस्कान साफ दिखाई दे रही है। धमनी गांव में करीब 70 एकड़ में रबी सीजन के तहत धान की बोवाई की गई है। तेज गर्मी के बावजूद फसल की स्थिति अच्छी बनी हुई है। किसानों ने सीमित संसाधनों के बीच मेहनत कर फसल को संभाले रखा है। खेतों में खड़ी हरी-भरी फसल समृद्धि की तस्वीर पेश कर रही है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि तुकेश्वर जांगड़े ने खुद करीब 10 एकड़ में धान लगाया है। वे बताते हैं कि अगर मौसम साथ देता रहा तो इस बार अच्छी पैदावार मिलने की पूरी उम्मीद है।

वहीं, पास के कोटनी गांव में भी लगभग 80 एकड़ में रबी धान की खेती की गई है। यहां भी फसल की स्थिति संतोषजनक है और किसानों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस सफलता के पीछे बोरवेल की बड़ी भूमिका रही है। नहर या अन्य सिंचाई साधनों की कमी के बावजूद किसानों ने बोर के जरिए पानी की व्यवस्था कर फसल को बचाए रखा है। भीषण गर्मी के बीच भी फसल सुरक्षित और स्वस्थ बनी हुई है।

किसानों का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो 15 मई से पहले धान की कटाई शुरू हो जाएगी। वर्तमान हालात को देखते हुए अच्छी पैदावार की उम्मीद है, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ने की संभावना है। कुल मिलाकर, धमनी और कोटनी गांव में बोरवेल के सहारे तैयार हो रही रबी धान की फसल किसानों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। आने वाले दिनों में यही मेहनत खुशहाली में बदलती नजर आ सकती है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें