Tuesday, 23 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
चंदा चोरी मामला : SIT ने सौंपी रिपोर्ट, 200 करोड़ के घपले की आशंका, किसी को नहीं मिली क्लीन चिट लोहागढ़ किला मर्डर मिस्ट्री : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी केतन की हत्या की साजिश, 350 फीट गहरी खाई में दिया था धक्का हमला : कॉलेज के पास युवक का गला रेतने की कोशिश, हालत गंभीर बेनकाब हुए हत्यारे : पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मर्डर केस गिरावट : महंगे सोना-चांदी हुए सस्ते, बाजार में खरीदारी की उम्मीद बढ़ी लोमड़ी का आतंक : दो महिलाओं पर हमला, एक गंभीर हालत में महासमुंद रेफर चंदा चोरी मामला : SIT ने सौंपी रिपोर्ट, 200 करोड़ के घपले की आशंका, किसी को नहीं मिली क्लीन चिट लोहागढ़ किला मर्डर मिस्ट्री : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी केतन की हत्या की साजिश, 350 फीट गहरी खाई में दिया था धक्का हमला : कॉलेज के पास युवक का गला रेतने की कोशिश, हालत गंभीर बेनकाब हुए हत्यारे : पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मर्डर केस गिरावट : महंगे सोना-चांदी हुए सस्ते, बाजार में खरीदारी की उम्मीद बढ़ी लोमड़ी का आतंक : दो महिलाओं पर हमला, एक गंभीर हालत में महासमुंद रेफर
W 𝕏 f
होम फिल्में रहस्यमयी कातिल : बेबी-डू-डाई-डू में दिखेगा हुमा क…
बेबी डू डाई डू  का टीजर पोस्टर
बेबी डू डाई डू का टीजर पोस्टर
फिल्में

रहस्यमयी कातिल : बेबी-डू-डाई-डू में दिखेगा हुमा का नया रंग

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की आगामी फिल्म बेबी डू डाई डू का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में हुमा एक गूंगी-बहरी किलर के रहस्यमयी किरदार में नजर आ रही हैं जो अपनी बहन की मौत का बदला लेती दिखाई देती है। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Jun 2026, 11:06 AM
मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बेबी डू डाई डू' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका टीजर जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। टीजर में हुमा एक खतरनाक किलर के किरदार में नजर आ रही हैं।

टीजर में फिल्म की पूरी कहानी का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन जो दृश्य दिखाए गए हैं, उनसे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहानी बदले की भावना के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसा प्रतीत होता है कि हुमा का किरदार अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए एक के बाद एक हत्याएं कर रहा है। टीजर की शुरुआत एक लड़की के वॉयसओवर से होती है। वह कहती है, "यह कहानी उस रात शुरू हुई, जिस रात मेरा मर्डर हुआ था। लेकिन यह कहानी मेरे बारे में नहीं है, बल्कि मेरी गूंगी-बहरी बहन की है।" इसके बाद कहानी में सस्पेंस और रहस्य का स्तर और बढ़ जाता है।

गूंगी - बहरी लेकिन बेहद खतरनाक 

हुमा कुरैशी का किरदार बोल और सुन नहीं सकता, लेकिन वह बेहद खतरनाक दिखाई देता है। टीजर में दिखाया गया है कि वह लगातार लोगों को निशाना बना रही है, जिससे पूरे शहर में उसका खौफ फैल जाता है। उसकी मौजूदगी मात्र से लोगों में डर का माहौल बन जाता है। टीजर की सबसे दिलचस्प बात यह है कि हुमा का किरदार हमेशा अपने साथ एक छाता लेकर चलता है। यही साधारण दिखने वाला छाता उसके लिए जानलेवा हथियार बन जाता है। टीजर में कई दृश्यों में उसे छाते का इस्तेमाल कर हत्याएं करते हुए दिखाया गया है।

हुमा का दमदार और इंटेंस अंदाज

टीजर में हुमा कुरैशी का लुक और अभिनय काफी प्रभावशाली नजर आ रहा है। उनके चेहरे के भाव और स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ाते हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि वह इस फिल्म में एक बार फिर अपने अभिनय का दम दिखाएंगी। फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है। वहीं, इसके निर्माता हुमा कुरैशी के भाई और अभिनेता साकिब सलीम हैं। फिल्म की कहानी और प्रस्तुति को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही चर्चा बनी हुई है। 

छाता बना मौत का हथियार

टीजर की सबसे दिलचस्प बात यह है कि हुमा का किरदार हमेशा अपने साथ एक छाता लेकर चलता है। यही साधारण दिखने वाला छाता उसके लिए जानलेवा हथियार बन जाता है। टीजर में कई दृश्यों में उसे छाते का इस्तेमाल कर हत्याएं करते हुए दिखाया गया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें