Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रेलवे ओवर ब्रिज : विकास कार्यों में तेजी, वित्त म…
ओपी चौधरी विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए
ओपी चौधरी विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए

रेलवे ओवर ब्रिज : विकास कार्यों में तेजी, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण

ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में रेलवे ओवर ब्रिज सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए सभी परियोजनाएं समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 May 2026, 12:01 PM · अपडेट: 28 May 2026, 03:51 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

नवा रायपुर में तेजी से चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न निर्माण स्थलों पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया और सभी कार्यों को तय समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। निरीण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी भी ली। 

वित्त मंत्री ने नवा रायपुर में संचालित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इनमें रेलवे ओवर ब्रिज, प्रवासी पक्षियों के लिए विकसित किए जा रहे नेस्टिंग आइलैंड, सेक्टर-10 की सड़कें, कार्यरत महिलाओं के लिए हॉस्टल, पीपल गार्डन शहरी वन (पीपल कुंज), सीबीडी आईटी बिल्डिंग, कम्पोजिट आयोग भवन, एनटीपीसी कार्यालय एवं ऑडिटोरियम भवन, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, फेयर ग्राउंड स्टेशन तथा श्रमिक कैंप जैसी परियोजनाएं शामिल रहीं।

आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित होगा नवा रायपुर

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि नवा रायपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क, परिवहन, खेल और प्रशासनिक सुविधाएं नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

वित्त मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि जनसुविधा से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और प्रत्येक परियोजना का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचना चाहिए।

विकास कार्यों से यातायात, खेल और डिजिटल सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद नवा रायपुर में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी, खेल अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और डिजिटल व प्रशासनिक सेवाओं का विस्तार होगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और शहरी सौंदर्यीकरण को भी नई दिशा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ चंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें