Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर छत्तीसगढ़ में बारिश का हाल : 13% कम वर्षा, जानें …
छत्तीसगढ़ मानसून बारिश अपडेट
छत्तीसगढ़ मानसून बारिश अपडेट
रायपुर

छत्तीसगढ़ में बारिश का हाल : 13% कम वर्षा, जानें आपके जिले का आंकड़ा

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने के बाद भी अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सबसे अधिक और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सबसे कम बारिश हुई है। बस्तर संभाग के कई जिलों में अब भी बारिश की कमी बनी हुई है, जबकि कुछ मैदानी जिलों में सामान्य से बेहतर वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 06:03 PM · अपडेट: 26 Jul 2026, 09:34 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय रहने के बावजूद प्रदेश में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 356.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह इस अवधि की सामान्य औसत वर्षा 408.7 मिलीमीटर की तुलना में करीब 13 प्रतिशत कम है। वहीं, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में औसतन 21.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सबसे ज्यादा 69.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश 

मानसून सीजन की अब तक की बारिश के आंकड़ों में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला सबसे आगे है। यहां 576.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो जिले की सामान्य औसत वर्षा का 181.4 प्रतिशत है। इसके बाद जांजगीर-चांपा में 512 मिलीमीटर (120.4%), बलौदाबाजार में 453.4 मिलीमीटर (119.7%), बिलासपुर में 440.5 मिलीमीटर (114.1%), महासमुंद में 427.3 मिलीमीटर (112.4%), मुंगेली में 417.7 मिलीमीटर (110.4%) और रायपुर में 395.7 मिलीमीटर (112.6%) बारिश दर्ज की गई है। बलरामपुर जिले में भी मानसून मेहरबान रहा है। यहां अब तक 391.8 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य औसत का करीब 160 प्रतिशत है।

कई जिलों में सामान्य से बेहतर बारिश 

प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से ऊपर बना हुआ है। गरियाबंद में 435.7 मिलीमीटर, सक्ती में 419.8 मिलीमीटर, कोरबा में 409.7 मिलीमीटर और दुर्ग में 357.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा कोरिया में 356 मिलीमीटर, रायगढ़ में 353.3 मिलीमीटर, बालोद में 347.7 मिलीमीटर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 337 मिलीमीटर और सूरजपुर में 313 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। 

बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश की कमी 

प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में मानसून की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में अब तक सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। यहां सिर्फ 203.3 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य औसत का केवल 40.4 प्रतिशत है। सुकमा में 304.5 मिलीमीटर (45.8%), बीजापुर में 359.7 मिलीमीटर (49.3%), कांकेर में 261.2 मिलीमीटर (50.8%), कोंडागांव में 263.8 मिलीमीटर (56.5%) और बस्तर में 298 मिलीमीटर (60.7%) बारिश दर्ज की गई है। सरगुजा जिले में भी अब तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम है। यहां 185.8 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य औसत का 65.9 प्रतिशत है।

इन जिलों में भी सामान्य से कम बारिश 

प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो धमतरी में 349.2 मिलीमीटर (81.8%), दंतेवाड़ा में 438.9 मिलीमीटर (86.2%), नारायणपुर में 384.8 मिलीमीटर (79.4%), जशपुर में 301.4 मिलीमीटर (78.3%), कबीरधाम में 240.6 मिलीमीटर (80.1%) और राजनांदगांव में 303.3 मिलीमीटर (81.2%) बारिश दर्ज की गई है। वहीं, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 274.2 मिलीमीटर (89.9%) और बेमेतरा में 253.1 मिलीमीटर (80.7%) बारिश रिकॉर्ड की गई है। 

विभाग की नजर, आगे भी जारी रहेगा निगरानी 

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, प्रदेश के मैदानी और मध्य क्षेत्र के कई जिलों में मानसून की स्थिति बेहतर बनी हुई है। हालांकि बस्तर संभाग और कुछ उत्तरी जिलों में अभी भी बारिश की कमी बनी हुई है। विभाग लगातार बारिश की स्थिति पर नजर रख रहा है और सभी जिलों से अपडेट लिया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें