Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कबीरधाम बारिश बनी आफत : रायगढ़ के घरों में घुसा पानी, कवर…
छत्तीसगढ़ में बारिश का असर
छत्तीसगढ़ में बारिश का असर
कबीरधाम

बारिश बनी आफत : रायगढ़ के घरों में घुसा पानी, कवर्धा में नदी पार करना जानलेवा

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने के बाद कई जिलों में बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। रायगढ़ में जलभराव के कारण घरों तक पानी और फ्लाई ऐश पहुंच गई, जबकि कवर्धा में नदी-नाले उफान पर आने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। अडवार नदी के तेज बहाव के बीच लोग जोखिम उठाकर रपटा पार कर रहे हैं, जिससे स्थायी पुल निर्माण की मांग तेज हो गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 06:05 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 01:39 AM
कवर्धा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ में मानसून का सिस्टम पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। रायगढ़ में देर रात से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं कवर्धा जिले में पिछले दो दिनों से जारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कई नदी-नाले उफान पर हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बाधित हो गया है। Nरायगढ़ जिले के अलग-अलग हिस्सों में देर रात से लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के बाद चंद्र नगर कॉलोनी समेत कई इलाकों में पानी भर गया है। सड़कों के साथ-साथ घरों के आसपास भी जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बजरंग पारा में घरों तक पहुंचा पानी

रायगढ़ के वार्ड नंबर 37 स्थित बजरंग पारा में बारिश का पानी कई घरों में घुस गया है। पानी के साथ फ्लाई ऐश भी घरों तक पहुंच गई, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि रहवासी क्षेत्र के पास पहले फ्लाई ऐश डंप की गई थी, जो बारिश के पानी के साथ बहकर लोगों के घरों तक पहुंच गई। जलभराव की सूचना के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पानी निकालने का काम शुरू किया। 

कवर्धा में नदी-नाले उफान पर

नीय लोग जल्द राहत के साथ-साथ जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। कवर्धा जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। वनांचल क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई इलाकों में आवागमन प्रभावित हो गया है।

जान जोखिम में डाल रहे लोग

बोड़ला ब्लॉक की अडवार नदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग तेज बहाव के बीच रपटा पार करते दिखाई दे रहे हैं। नदी का पानी रपटा के ऊपर से बह रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेंगाखर-अडवार मार्ग पर बने रपटा की जगह स्थायी पुल का निर्माण किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में यहां से गुजरना बेहद जोखिम भरा हो जाता है। वहीं मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी तैनात नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें