Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
W 𝕏 f
होम कोरबा बारिश का कहर : हसदेव नदी उफान पर, दर्री बांध का ग…
कोरबा में उफान पर हसदेव नदी
कोरबा में उफान पर हसदेव नदी
कोरबा

बारिश का कहर : हसदेव नदी उफान पर, दर्री बांध का गेट खुलते ही प्रशासन अलर्ट

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से कोरबा जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हसदेव नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि बढ़ते जलस्तर के कारण दर्री बांध का गेट खोल दिया गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 Jul 2026, 10:49 AM
कोरबा

सरगुजा और बिलासपुर संभाग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। कई जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण कोरबा जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। हसदेव नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

दर्री बांध का गेट खोला गया, बढ़ा जलप्रवाह

हसदेव नदी पर स्थित दर्री बांध में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गेट नंबर-4 खोल दिया गया है। सहायक नदी तान से बड़ी मात्रा में पानी आने के कारण बांध में जलस्तर तेजी से बढ़ा। गेट खुलने के बाद नदी में पानी का बहाव और तेज हो गया, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं।

प्रशासन अलर्ट, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी

संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन एवं राहत दल को सतर्क कर दिया है। निचले इलाकों को खाली कराने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

1 जून से अब तक 260.48 मिमी बारिश दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरबा जिले में 1 जून से 7 जुलाई 2026 के बीच कुल 260.48 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के जलाशयों और नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

बांगो बांध में भी तेजी से बढ़ा जलस्तर

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, 1 जून 2026 को बांगो बांध में जलभराव 51.23 प्रतिशत था, जो मानसून सक्रिय होने के बाद बढ़कर 60.40 प्रतिशत पहुंच गया है। जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पूरी स्थिति पर निगरानी रख रहा है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन निचले इलाकों में लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी करा रहा है।

17 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

लोगों से अपील की जा रही है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं, ताकि जन-धन की हानि से बचा जा सके। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मानसूनी सिस्टम सक्रिय बना हुआ है। सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग तक कई स्थानों पर बारिश जारी है। विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कोरबा में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें