Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surguja News: बतौली में 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद से थी लापता Pendari Talab News : तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच Dhamtari Crime News : शक ने उजाड़ दिया घर, पत्नी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप Surguja News: बतौली में 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद से थी लापता Pendari Talab News : तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच Dhamtari Crime News : शक ने उजाड़ दिया घर, पत्नी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Raipur Central Jail : बंदियों ने बनाई 500 बीजयुक्…
Eco friendly Ganesh idols made by Raipur jail inmates (Image Source: CGDPR)
Eco friendly Ganesh idols made by Raipur jail inmates (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Raipur Central Jail : बंदियों ने बनाई 500 बीजयुक्त गणेश प्रतिमाएं, आस्था के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Raipur Central Jail: केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने गणेशोत्सव के लिए प्राकृतिक मिट्टी और रंगों से 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं तैयार की हैं। इन प्रतिमाओं में तुलसी समेत विभिन्न पौधों के बीज डाले गए हैं, जो विसर्जन के बाद अंकुरित होकर हरियाली का संदेश देंगे।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
08 Sep 2026, 05:30 PM
रायपुर
Raipur Central Jail: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम प्रस्तुत किया है। आगामी गणेशोत्सव के लिए केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों द्वारा प्राकृतिक मिट्टी से लगभग 1 से 2 फीट आकार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। इन प्रतिमाओं की खासियत यह है कि इनके निर्माण में प्राकृतिक मिट्टी एवं रंगों का उपयोग किया गया है तथा प्रतिमाओं में तुलसी सहित विभिन्न पौधों के बीज भी डाले गए हैं।
गणेशोत्सव के पश्चात इन प्रतिमाओं का विसर्जन किए जाने पर इनमें मौजूद बीज अंकुरित होकर पौधों का रूप लेंगे। इस प्रकार ये प्रतिमाएं धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेंगी।

रायपुर सेंट्रल जेल में बंदियों ने बनाई 500 बीजयुक्त गणेश प्रतिमाएं
बंदियों की रचनात्मकता को मिला सकारात्मक दिशा

केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों द्वारा विभिन्न कौशल विकास एवं उत्पादन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में लगभग 10 बंदियों ने अत्यंत लगन, मेहनत और रचनात्मकता के साथ भगवान श्री गणेश की इन आकर्षक प्रतिमाओं का निर्माण किया है। यह पहल बंदियों के कौशल विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें समाजोपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी गतिविधियों से जोड़ने का सार्थक प्रयास है। मिट्टी की प्रतिमाओं में बीजों का समावेश इस कार्य को और विशेष बनाता है।

आस्था और प्रकृति संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं

जेल अधीक्षक रायपुर योगेश सिंह क्षत्री ने कहा कि केंद्रीय जेल रायपुर द्वारा बंदियों के पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर विभिन्न कौशल विकास एवं उत्पादन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में बंदियों द्वारा तैयार की गई ये बीजयुक्त पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं इस संदेश को साकार करती हैं कि आस्था और प्रकृति संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों से बंदियों को अपनी प्रतिभा और कौशल को सकारात्मक दिशा में उपयोग करने का अवसर मिलता है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें