Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Jewellery Fraud: नगर निगम अधिकारी बनकर ठगों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, 1.88 करोड़ की ठगी IGKV Student Protest: परीक्षा प्रणाली और ईयर बैक नियम के खिलाफ प्रशासनिक भवन घेरेंगे छात्र Supreme Court News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका फंसी, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने गिनाईं 14 खामियां road accident: घर के बरामदे में बैठे अधेड़ को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत Raipur Jewellery Fraud: नगर निगम अधिकारी बनकर ठगों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, 1.88 करोड़ की ठगी IGKV Student Protest: परीक्षा प्रणाली और ईयर बैक नियम के खिलाफ प्रशासनिक भवन घेरेंगे छात्र Supreme Court News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका फंसी, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने गिनाईं 14 खामियां road accident: घर के बरामदे में बैठे अधेड़ को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur Jewellery Fraud: नगर निगम अधिकारी बनकर ठगो…
Jewelry worth ₹1.88 crore swindled (Image Source: AI Photo)
Jewelry worth ₹1.88 crore swindled (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur Jewellery Fraud: नगर निगम अधिकारी बनकर ठगों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, 1.88 करोड़ की ठगी

Raipur Jewellery Fraud: सदर बाजार में नगर निगम अधिकारी बनकर दो महिलाओं ने कथित तौर पर विधि ज्वेलर्स एंड बुलियन से करीब 1.88 करोड़ रुपए के सोने, चांदी और हीरे के जेवर ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने किरण साहू और योगिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 13 Oct 2026, 08:30 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur Jewellery Fraud: राजधानी के पॉश इलाके सदर बाजार में एक बड़े और शातिर ठगी का मामला सामने आया है। नगर निगम के आवास विभाग में अधिकारी होने का झांसा देकर दो महिलाओं ने प्रतिष्ठित 'विधि ज्वेलर्स एंड बुलियन' के संचालक को करीब 1.88 करोड़ रुपए के सोने, चांदी और हीरे के जेवर का चूना लगा दिया है। पुलिस ने सर्राफा व्यापारी की शिकायत पर मुख्य आरोपी किरण साहू और उसकी साथी योगिता के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला? 

उत्तम सिटी, भाठागांव निवासी रिखब बरडिया की सदर बाजार में जैन मंदिर के ठीक सामने विधि ज्वेलर्स एंड बुलियन के नाम से दुकान है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, यह घटना 24 अगस्त 2026 की है। दुकान पर दो महिलाएं पहुंचीं, जिनमें से एक ने अपना नाम किरण साहू और दूसरी ने योगिता बताया। किरण ने खुद को नगर निगम के आवास विभाग में कार्यरत बताया। उसके आत्मविश्वासी लहजे और रौब के चलते दुकान संचालक को उस पर जरा भी शक नहीं हुआ। इस पहली मुलाकात में ही आरोपी महिला ने अपने रसूख और पहचान का हवाला देकर दुकान से कीमती सोने के जेवर खरीदे।

पहले दिन का भुगतान देख हुआ भरोसा 

कारोबारी के अनुसार, 24 अगस्त को किरण ने लगभग 37 लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवर पसंद किए। इसके एवज में उसने 250 ग्राम का सोने का बिस्कुट और 7 लाख रुपए नकद दिए। इस प्रकार शुरुआती लेन-देन पूरी तरह सही बैठने के कारण शेष करीब 15 लाख रुपए बकाया रहे। इस ट्रांजैक्शन से संचालक का भरोसा पूरी तरह महिलाओं पर जम गया।

दो दिन बाद दिया बड़े धोखे को अंजाम 

इस भरोसे का फायदा उठाते हुए दो दिन बाद यानी 26 अगस्त को किरण अपनी साथी योगिता के साथ फिर से दुकान पर आ धमकी। इस बार दोनों महिलाओं ने बड़ी चालाकी से सोने, चांदी और महंगे हीरे के जेवर छांटे, जिनकी कुल कीमत 1 करोड़ 73 लाख रुपए से अधिक आंकी गई। बड़ा भुगतान होने पर किरण ने एचडीएफसी बैंक के दो चेक थमाए। इसमें पहला चेक 24 अगस्त का 15 लाख रुपए का और दूसरा चेक 26 अगस्त का 1 करोड़ 73 लाख 37 हजार 630 रुपए का था। महिला ने बहाना बनाया कि वह दो-तीन दिन के भीतर सोने का बिस्कुट लाकर दे देगी और यदि ऐसा न हो, तो वह चेक बैंक में लगा सकते हैं।

ऐसे खुला ठगी का राज़ 

जब तय समय पर सोना नहीं मिला, तो कारोबारी रिखब बरडिया ने 1 सितंबर को 15 लाख रुपए का चेक अपने एसबीआई (SBI) खाते में क्लियरेंस के लिए लगाया। लेकिन बैंक से जो जानकारी सामने आई, उसने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी। चेक पर किए गए हस्ताक्षर गलत (Mismatch) होने की वजह से वह बाउंस होकर अनादरित हो गया। इसके बाद जब कारोबारी ने किरण साहू के फोन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, तो पहले टालमटोल होता रहा और बाद में उसने फोन उठाना बंद कर दिया। न तो आरोपी महिला दुकान पर लौटी और न ही बकाया करोड़ों रुपए का भुगतान किया। 

कोतवाली में कराई शिकायत 

ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत कोतवाली थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बैंक विवरणों के आधार पर दोनों महिलाओं की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से रायपुर के सर्राफा कारोबारियों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें