Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
GST Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा निर्माण पर कार्रवाई, गुटखा फैक्ट्री से 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त CG Crime News: बैंक से पैसे निकालते ही वारदात, सूरजपुर में व्यक्ति से 2 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार Garhwa News: पनघटवा डैम में नहाने गए चार युवक डूबे, एक की तलाश जारी Bhopal Fake Passport Case: दलाल नसीम का नया कबूलनामा, ग्वालियर-बैतूल तक फैले तार GST Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा निर्माण पर कार्रवाई, गुटखा फैक्ट्री से 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त CG Crime News: बैंक से पैसे निकालते ही वारदात, सूरजपुर में व्यक्ति से 2 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार Garhwa News: पनघटवा डैम में नहाने गए चार युवक डूबे, एक की तलाश जारी Bhopal Fake Passport Case: दलाल नसीम का नया कबूलनामा, ग्वालियर-बैतूल तक फैले तार
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Raisen News: 16 साल की नाबालिग ने 7 माह के मृत शि…
Minor girl treatment at Raisen hospital(Image Source:social media)
Minor girl treatment at Raisen hospital(Image Source:social media)
राष्ट्रीय

Raisen News: 16 साल की नाबालिग ने 7 माह के मृत शिशु को दिया जन्म, बाल विवाह और POCSO एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

Raisen News: 16 वर्षीय नाबालिग ने जिला अस्पताल में 7 माह के मृत शिशु को जन्म दिया। जानकारी मिलने के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किशोरी की शादी 13 साल की उम्र में कर दी गई थी। प्रशासन ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रकाशित: 20 Sep 2026, 12:26 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raisen News: बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने 7 माह के मृत शिशु को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाल कल्याण समिति (CWC) को सूचना दी, जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 13 साल की उम्र में कर दी गई थी शादी जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची भोपाल के बालमपुर क्षेत्र की रहने वाली है। परिजनों ने उसकी शादी करीब तीन साल पहले, जब वह महज 13 वर्ष की थी, रायसेन जिले के गैरतगंज क्षेत्र के हरदोट गांव में कर दी थी। 

कम उम्र में गर्भधारण का असर

बताया जा रहा है कि कम उम्र में शादी के बाद बच्ची को गर्भधारण जैसी गंभीर स्थिति से गुजरना पड़ा। इससे पहले भी करीब एक साल पहले उसका 4 महीने का गर्भपात हो चुका था। लगातार गर्भधारण के कारण नाबालिग के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। 
बाल कल्याण समिति ने शुरू की जांच मामले की जानकारी मिलने के बाद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आदित्य चावला और सदस्य ममता पटेल जिला अस्पताल पहुंचे।

POCSO के तहत कार्रवाई

समिति के सदस्यों ने नाबालिग से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में मामला बाल विवाह और नाबालिग के शोषण से जुड़ा माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) समेत अन्य संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

अस्पताल में इलाज जारी

अस्पताल में बच्ची का इलाज जारी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल ओड ने बताया कि ड्यूटी डॉक्टर दीपक गुप्ता ने मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल बाल कल्याण समिति को सूचना दी थी। फिलहाल नाबालिग का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें