Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग राजीव भवन विवाद : डॉ. डहरिया बोले- विपक्ष की आवाज…
राजीव भवन घटना
राजीव भवन घटना
रायपुर संभाग

राजीव भवन विवाद : डॉ. डहरिया बोले- विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने राजीव भवन के बाहर हुई घटना को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए भाजपा सरकार पर सुनियोजित हिंसा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय पर पत्थरबाजी, लाठी और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया तथा पुलिस ने निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 Jul 2026, 09:37 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 04:32 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने राजीव भवन के बाहर हुई घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला बताते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में कांग्रेस मुख्यालय पर सुनियोजित तरीके से हमला कराया गया, जिसमें पत्थरबाजी, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले तक चलाए गए।
डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदेश की जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था संभालने वाले मंत्री खुद सड़क पर उतरकर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे, जबकि पूरी सरकार मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब मंत्री ही आंदोलन करने निकल पड़े थे, तो मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को भी वहीं बुला लेना चाहिए था। 

सुनियोजित हमले और पुलिस की भूमिका पर सवाल

सरकार चलाने की बजाय भाजपा विरोध की राजनीति में व्यस्त रही। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता ट्रैक्टर में पत्थर, लाठियां और अन्य सामान लेकर पहुंचे थे तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर योजनाबद्ध तरीके से हमला किया गया। डॉ. डहरिया ने कहा कि इस दौरान पुलिस ने निष्पक्ष भूमिका निभाने के बजाय कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले दागे, जिससे कई लोग घायल हुए। पूर्व मंत्री ने कहा कि नीट पेपर लीक और केंद्र सरकार की विफलताओं के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन से भाजपा पूरी तरह बौखला गई है। जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक विरोध को हिंसा और दमन के जरिए कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।

राज्यपाल से जांच और कार्रवाई की मांग

डॉ. डहरिया ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की शपथ लेने वाले मंत्रियों ने स्वयं अपने पद की गरिमा को तार-तार किया है। उन्होंने मांग की कि राज्यपाल पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लें, मंत्रिपरिषद की भूमिका की जांच कराएं और दोषी मंत्रियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि कांग्रेस डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष पहले से अधिक मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें