चुनावी कार्यक्रम की पूरी समयसारिणी
चुनाव आयोग के शेड्यूल के अनुसार प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी:
अधिसूचना जारी होने की तारीख: 29 सितंबर 2026
नामांकन की आखिरी तारीख: 6 अक्टूबर 2026
नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी): 7 अक्टूबर 2026
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 9 अक्टूबर 2026
मतदान और मतगणना: 16 अक्टूबर 2026
16 अक्टूबर को सुबह से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी और शाम तक नतीजे भी साफ होने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर क्यों हो रहा है चुनाव?
उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर चुनाव की मुख्य वजह मौजूदा सांसदों का कार्यकाल पूरा होना है। इस बार जिन प्रमुख चेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें प्रोफेसर राम गोपाल यादव, नीरज शेखर, बृजलाल, बीएल वर्मा, दिनेश शर्मा, रामजी, सीमा और गीता उर्फ चंद्रप्रभा शामिल हैं। इन बड़े चेहरों की विदाई और नए प्रत्याशियों के चयन को लेकर सभी प्रमुख पार्टियों के भीतर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।
पश्चिम बंगाल: रुक्मिणी मलिक के इस्तीफे के बाद उपचुनाव
बात करें पश्चिम बंगाल की, तो वहां एक सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। दरअसल, राज्य में विधानसभा चुनावों के बाद से ही कई सांसदों ने पद से त्यागपत्र दिया था। इनमें से कुछ नेता तो दोबारा चुनकर उच्च सदन पहुंच चुके हैं, लेकिन रुक्मिणी मलिक के इस्तीफे से खाली हुई सीट अब तक खाली पड़ी थी। गौरतलब है कि रुक्मिणी मलिक इसी साल अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुनी गई थीं। अब इस सीट पर दोबारा चुनाव की तारीख तय होने के बाद राज्य की राजनीति में यह उत्सुकता बनी हुई है कि इस बार वह किस राजनीतिक दल के टिकट पर मैदान में उतरती हैं।

