Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर क्रूरता की हद : एक ही जगह दूसरी बार मिला भ्रूण, ख…
रायपुर में तालाब किनारे मिला भ्रूण
रायपुर में तालाब किनारे मिला भ्रूण
रायपुर

क्रूरता की हद : एक ही जगह दूसरी बार मिला भ्रूण, खमतराई क्षेत्र में बढ़ी बेचैनी

रायपुर के रावाभाठा स्थित हृदयलाल चौक के पास तालाब किनारे एक विकसित भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची खमतराई पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी स्थान पर पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है, जिसके चलते उन्होंने मामले की गंभीर जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 Jun 2026, 02:50 PM · अपडेट: 29 Jun 2026, 08:18 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजधानी रायपुर के रावाभाठा क्षेत्र में स्थित हृदयलाल चौक के पास एक तालाब किनारे विकसित भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी सामने आते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसी स्थान पर पहले भी एक बार भ्रूण मिलने की घटना सामने आ चुकी है। लगातार दूसरी बार ऐसी घटना होने से क्षेत्रवासियों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का मानना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने भ्रूण को यहां लाकर फेंका है और मौके से फरार हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण वहां कैसे पहुंचा और इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि एक ही स्थान पर बार-बार इस तरह की घटनाएं सामने आना चिंता का विषय है। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और आसपास से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें