Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर रायपुर स्टेशन से नकली पनीर की तस्करी का खुलासा, म…
रायपुर स्टेशन पर 600 किलो नकली पनीर खेप पकड़ी गई
रायपुर स्टेशन पर 600 किलो नकली पनीर खेप पकड़ी गई
रायपुर

रायपुर स्टेशन से नकली पनीर की तस्करी का खुलासा, मोबाइल चैट से मिले सुराग

छत्तीसगढ़ में नकली पनीर की सप्लाई पर रोक के बावजूद रायपुर रेलवे स्टेशन से दूसरे शहरों में भेजी जा रही करीब 600 किलो पनीर की खेप पकड़ी गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग और रेलवे अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में बिना बारकोड और लेबल वाली खेप जब्त की गई। जांच में सप्लाई नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग सामने आए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 Aug 2026, 01:25 PM · अपडेट: 07 Aug 2026, 01:05 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ में एनालॉग (नकली) पनीर की बिक्री और निर्माण पर रोक के बावजूद इसकी सप्लाई जारी रहने का मामला सामने आया है। रायपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेनों के जरिए दूसरे शहरों में भेजे जा रहे करीब 600 किलो नकली पनीर को दो दिनों के भीतर जब्त किया गया है। इस कार्रवाई के बाद रेलवे स्टेशन से चल रहे अवैध सप्लाई नेटवर्क को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। 
जानकारी के अनुसार, रायपुर रेलवे स्टेशन से बड़ी मात्रा में नकली पनीर बाहर भेजने की तैयारी थी। जांच के दौरान अंबिकापुर भेजी जा रही करीब 100 किलो पनीर की खेप मिली, जिसे बिना बुकिंग के ट्रेन में चढ़ाने की कोशिश की जा रही थी। इसके अलावा बुधवार सुबह भोपाल से रायपुर पहुंची करीब 500 किलो पनीर की खेप भी पकड़ ली गई। 

बिना बारकोड और लेबल के पहुंची खेप 

अंबिकापुर भेजी जा रही पनीर की पेटियों पर न तो कोई बारकोड था और न ही रेलवे का अधिकृत लेबल लगा हुआ था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि बिना बुकिंग के इतनी बड़ी मात्रा में सामान प्लेटफॉर्म तक कैसे पहुंच गया। मामले को लेकर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जांच के दौरान पार्सल कार्यालय के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। आरपीएफ अधिकारियों की मौजूदगी में पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम प्रांशु राय निवासी कटनी बताया। उसने बताया कि वह आशीष जायसवाल के कहने पर 100 किलो नकली पनीर की खेप ट्रेन में चढ़ाने आया था। 

मोबाइल चैट से सामने आया सप्लाई नेटवर्क 

प्रांशु के मोबाइल की जांच में आशीष जायसवाल और सौरभ शर्मा नाम के व्यक्ति से बातचीत की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 से लगातार हो रही चैट में पनीर सप्लाई से जुड़े कई तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही हैं। नकली पनीर तस्करी का यह मामला एक साल पुराने विवाद से भी जुड़ता नजर आ रहा है। इससे पहले खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय से करीब 2400 किलो जब्त पनीर गायब होने का मामला सामने आया था। उस समय भी सौरभ शर्मा नाम के व्यक्ति की भूमिका को लेकर चर्चा हुई थी। अब नई जानकारी सामने आने के बाद पुराने मामले की भी जांच की जा सकती है।

खाद्य विभाग ने लिए पनीर के सैंपल 

मामले की सूचना मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों विनोद गुप्ता और संतोष ध्रुव ने पनीर के नमूने लिए और पूरी खेप को जब्त कर जांच के लिए लैब भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पनीर की गुणवत्ता और इसमें मिलावट की पुष्टि हो सकेगी। बुधवार को रायपुर स्टेशन पर पकड़ी गई 500 किलो पनीर की खेप भोपाल से अमरकंटक एक्सप्रेस के जरिए लाई गई थी। सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग और रेलवे अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इसे जब्त किया। फिलहाल पूरे मामले में जांच जारी है और तस्करी से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें