Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्म…
कुलसचिव गिरफ्तार
कुलसचिव गिरफ्तार
दुर्ग

दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी की सैलरी में कथित गड़बड़ी का आरोप

दुर्ग हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को महिला कर्मचारी की सैलरी में कथित गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में 1.49 लाख रुपए के ट्रांजेक्शन सामने आए हैं।

प्रकाशित: 03 Aug 2026, 06:51 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 12:14 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को महिला कर्मचारी की वेतन राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने अपने पद का प्रभाव दिखाकर विश्वविद्यालय में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी की सैलरी का एक बड़ा हिस्सा हर महीने अपने बेटे के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करवाया। मोहन नगर थाना पुलिस ने जांच के बाद कुल 1 लाख 49 हजार 384 रुपए की आर्थिक अनियमितता सामने आने पर कुलसचिव के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने से ही जमानत मिल गई।

महिला कर्मचारी की शिकायत पर हुई कार्रवाई 

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को महिला कर्मचारी शुभांगी मराठे की शिकायत और विश्वविद्यालय की जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर मोहन नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि शुभांगी मराठे विश्वविद्यालय में अर्धकुशल दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थीं। बताया गया कि महिला कर्मचारी कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप के सरकारी आवास पर घरेलू काम भी करती थीं। इसी दौरान उनकी सैलरी से जुड़ी अनियमितताओं की शिकायत सामने आई। 

11,515 रुपए वेतन में से 2,200 रुपए देने का आरोप 

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला कर्मचारी को शासन की ओर से हर महीने 11,515 रुपए वेतन मिलता था। आरोप है कि कुलसचिव उन्हें केवल 2,200 रुपए ही देते थे, जबकि शेष राशि ऑनलाइन माध्यम से उनके बेटे उदय कुलदीप के खाते में ट्रांसफर कराई जाती थी।

17 महीने तक चलता रहा लेन-देन 

जांच के मुताबिक, यह लेन-देन 6 फरवरी 2025 से 4 जुलाई 2026 तक चलता रहा। इस अवधि में कुल 1 लाख 49 हजार 384 रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए। विश्वविद्यालय की जांच समिति ने बैंक खाते, यूपीआई ट्रांजेक्शन और अन्य दस्तावेजों की जांच की। रिपोर्ट में पद के प्रभाव का इस्तेमाल कर कर्मचारी की वेतन राशि को अन्य खाते में भेजने की पुष्टि होने की बात कही गई है। 

कुलपति से शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला 

जानकारी के अनुसार, महिला कर्मचारी ने मामले की शिकायत विश्वविद्यालय के कुलपति से की थी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने दुर्ग एसएसपी को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था। पत्र मिलने के बाद मोहन नगर पुलिस ने जांच शुरू कर अपराध दर्ज किया और कुलसचिव को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपने प्रशासनिक पद का दुरुपयोग करते हुए कर्मचारी पर दबाव बनाया और उसकी वेतन राशि का एक हिस्सा डिजिटल भुगतान के जरिए अपने पुत्र के खाते में ट्रांसफर कराया। मामले की जांच आगे भी जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें