Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर पंजीयन एवं मुद्रांक अधिकारी कर्मचारी संघ का अधिवे…
पंजीयन संघ अधिवेशन में वेतन सुधार की मांग
पंजीयन संघ अधिवेशन में वेतन सुधार की मांग
रायपुर

पंजीयन एवं मुद्रांक अधिकारी कर्मचारी संघ का अधिवेशन, लंबित मांगों पर हुआ मंथन

छत्तीसगढ़ पंजीयन एवं मुद्रांक अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ का वार्षिक अधिवेशन रायपुर में आयोजित हुआ। इसमें वेतन विसंगति दूर करने, तकनीकी समस्याओं के समाधान और विभागीय सुधारों पर चर्चा की गई। संघ ने ‘एक राष्ट्र, एक विधान, एक वेतनमान’ का संकल्प लेते हुए उप पंजीयकों के वेतनमान में सुधार की मांग उठाई। अधिवेशन में वीरेंद्र कुमार श्रीवास को दोबारा प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jul 2026, 05:37 PM · अपडेट: 23 Jul 2026, 12:45 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ पंजीयन एवं मुद्रांक अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ का वार्षिक अधिवेशन 18 जुलाई को रायपुर स्थित उमरिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास मायरा रिसोर्ट एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए विभागीय अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। अधिवेशन में संगठन को मजबूत बनाने, वेतन विसंगति दूर करने और तकनीकी समस्याओं के समाधान जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। 
अधिवेशन में संघ के सदस्यों ने वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में विभाग में हुए बदलावों की सराहना की। सदस्यों का कहना था कि पिछले ढाई वर्षों में पंजीयन विभाग में जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई बड़े सुधार किए गए हैं। इन बदलावों को लागू करने में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

तकनीकी समस्याओं पर उठी आवाज

अधिवेशन में कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर चिंता जताई। सदस्यों ने कहा कि पंजीयन विभाग में रोजाना महत्वपूर्ण कानूनी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाते हैं। मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री की मंशा के अनुसार विक्रय विलेख के बाद नामांतरण प्रक्रिया भी तेजी से की जा रही है। इसके बावजूद कर्मचारियों की वेतन विसंगति और अन्य मांगों पर अब तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। संघ ने अधिवेशन में एनआईसी के सॉफ्टवेयर और सर्वर से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा भी उठाया। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार सर्वर डाउन होने या तकनीकी खामियों के कारण पंजीयन कार्य प्रभावित होता है। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ता है और मैदानी स्तर पर तैनात अधिकारियों को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ता है। संघ ने तकनीकी व्यवस्था में जल्द सुधार की मांग की है। 

वीरेंद्र श्रीवास फिर बने अध्यक्ष

संघ के सदस्यों ने वर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीवास के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष चुना। सदस्यों ने उनसे अपील की कि वे वेतन विसंगति और 50 वर्षों से लंबित मांगों के समाधान के लिए शासन स्तर पर प्रभावी पहल करें और मंत्री ओपी चौधरी व वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर समाधान निकालें। अधिवेशन में संघ ने ‘एक राष्ट्र, एक विधान, एक वेतनमान’ लागू करने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि उप पंजीयक (सब-रजिस्ट्रार) का पद इंडियन रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत पूरे देश में समान व्यवस्था से जुड़ा है। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ में पंजीयन अधिकारियों का वेतनमान अन्य राज्यों की तुलना में कम है। 

वेतनमान सुधार की मांग

संघ ने बताया कि मध्य प्रदेश में उप पंजीयकों की वेतन विसंगति को दूर किया जा चुका है। वहीं उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में उप पंजीयक पद का वेतनमान डिप्टी कलेक्टर के समकक्ष है। संघ ने छत्तीसगढ़ में भी इसी आधार पर वेतनमान सुधारने की मांग की है। अधिवेशन में पंजीयन एवं मुद्रांक अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें वीरेंद्र श्रीवास को अध्यक्ष, मुकेश अजापाल को सचिव और दिग्विजय चुरेन्द्र कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा विभिन्न पदों पर अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम की शुरुआत में संघ के सेवानिवृत्त सदस्यों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं नए सदस्यों का स्वागत भी किया गया। संघ के विस्तार के लिए क्षेत्रीय सचिवों के चुनाव की जिम्मेदारी केंद्रीय अध्यक्ष को सौंपी गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें