Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार समाधान शिविर : जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर जो…
निरीक्षण करतीं प्रमुख सचिव
निरीक्षण करतीं प्रमुख सचिव
राज्य सरकार

समाधान शिविर : जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर, अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रभारी सचिव

सुशासन तिहार के तहत आयोजित जिले के अंतिम समाधान शिविर में प्रमुख सचिव एवं प्रभारी सचिव निहारिका बारिक ने भाग लेकर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान गर्भवती माताओं और बच्चों को सुपोषण टोकरी वितरित की गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Jun 2026, 11:32 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 02:08 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव निहारिका बारिक शामिल हुईं। नगर के टाउन हॉल में आयोजित इस शिविर में उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव ने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है, जिसके जरिए लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

सुपोषण टोकरी वितरित कर बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम के दौरान बारिक ने गर्भवती माताओं एवं बच्चों को सुपोषण टोकरी वितरित की। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी और विभागीय समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दिशा में सभी विभागों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, कलेक्टर विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार सहित स्थानीय पार्षदगण उपस्थित रहे। सभी ने शिविर में पहुंचकर नागरिकों से संवाद किया और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

अंतिम शिविर में दिखा जनसहभागिता का उत्साह

समाधान शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। लोगों ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदनों की स्थिति जानी। अधिकारियों ने भी आवेदकों को उनकी समस्याओं के निराकरण की प्रगति से अवगत कराया।

जिले में आयोजित सुशासन तिहार के इस अंतिम समाधान शिविर में जनसहभागिता और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया, जिससे लोगों में शासन की जनहितकारी योजनाओं के प्रति विश्वास और उत्साह देखने को मिला।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें