Thursday, 11 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
ब्लैकमेलिंग केस : महिला की फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर ₹2 लाख मांगने वाला आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार खुलासा : सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या में 7 गिरफ्तार, बिहार-झारखंड कनेक्शन उजागर पुष्पा स्टाइल में तस्करी : तालाब के पानी और ज़मीन के नीचे छिपाई थी करोड़ों की अवैध लकड़ी, स्निफर डॉग ने खोला राज भीषण आग : जया ऑटोमोबाइल की तीन मंजिला बिल्डिंग धधकी खुलासा : राखड़ की आड़ में करोड़ों का लोहा पार, बीएसपी चोरी सिंडिकेट का नया राजफाश बड़ी कार्रवाई : शहीद स्मारक पार्किंग में अवैध शराब बेचता मिला आदतन बदमाश, पुलिस ने दबोचा ब्लैकमेलिंग केस : महिला की फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर ₹2 लाख मांगने वाला आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार खुलासा : सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या में 7 गिरफ्तार, बिहार-झारखंड कनेक्शन उजागर पुष्पा स्टाइल में तस्करी : तालाब के पानी और ज़मीन के नीचे छिपाई थी करोड़ों की अवैध लकड़ी, स्निफर डॉग ने खोला राज भीषण आग : जया ऑटोमोबाइल की तीन मंजिला बिल्डिंग धधकी खुलासा : राखड़ की आड़ में करोड़ों का लोहा पार, बीएसपी चोरी सिंडिकेट का नया राजफाश बड़ी कार्रवाई : शहीद स्मारक पार्किंग में अवैध शराब बेचता मिला आदतन बदमाश, पुलिस ने दबोचा
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना समीक्षा बैठक : सीईओ मंडावी ने मनरेगा, आवास और स्व…
समीक्षा बैठक में सीईओ मंडावी का निर्देश
समीक्षा बैठक में सीईओ मंडावी का निर्देश
सरकारी सूचना

समीक्षा बैठक : सीईओ मंडावी ने मनरेगा, आवास और स्वच्छता कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

जनपद पंचायत महासमुंद के सीईओ श्री बी.एस. मंडावी ने झलप क्लस्टर की पंचायतों के सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों और आवास मित्रों की समीक्षा बैठक लेकर मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर जोर दिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
11 Jun 2026, 12:30 PM
महासमुंद

जनपद पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) बी.एस. मंडावी ने ग्राम पंचायत झलप क्लस्टर अंतर्गत पंचायतों के सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों एवं आवास मित्रों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विकास एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत नियोजित श्रमिकों की स्थिति, प्रगतिरत निर्माण कार्यों की प्रगति तथा अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने संबंधी विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। सीईओ ने रोजगार सृजन बढ़ाने और स्वीकृत कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं की समीक्षा

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अप्रारंभ एवं अपूर्ण आवासों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना के लंबित प्रकरणों पर भी चर्चा कर सभी अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास सुविधा मिल सके। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित विभिन्न प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए सीईओ ने निर्धारित लक्ष्य और समय-सीमा के अनुरूप सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिक जिम्मेदारी

मंडावी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नियमित निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने, मैदानी भ्रमण बढ़ाने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की प्रगति का सतत मूल्यांकन किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके।

लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूरा कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश

सीईओ ने सभी सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों एवं आवास मित्रों को शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित एवं प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें