📅 Monday, 25 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
गांजा तस्करी : देवभोग पुलिस ने 66 वर्षीय बुजुर्ग को लाल ट्रॉली बैग के साथ दबोचा,  3 लाख का माल जब्त हाथी का हमला : गांव में घुसा दंतैल हाथी, हमले में 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत पानी की बोतल से भी सस्ता पेट्रोल : भारत में ₹100 पार, तो इन 3 देशों में ₹3 से भी कम में फुल हो रही टंकियां बड़ी कार्रवाई : जुआ फड़ पर छापेमारी, 5 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, बीएनएसएस के तहत भी कसा शिकंजा खुलासा : लॉक तोड़कर नकदी पार करने वाले दो युवक गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद काल बनी रफ्तार : दो भीषण सड़क हादसों में 6 की मौत,  100 मीटर घसीटकर भागा ट्रैक्टर चालक गांजा तस्करी : देवभोग पुलिस ने 66 वर्षीय बुजुर्ग को लाल ट्रॉली बैग के साथ दबोचा,  3 लाख का माल जब्त हाथी का हमला : गांव में घुसा दंतैल हाथी, हमले में 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत पानी की बोतल से भी सस्ता पेट्रोल : भारत में ₹100 पार, तो इन 3 देशों में ₹3 से भी कम में फुल हो रही टंकियां बड़ी कार्रवाई : जुआ फड़ पर छापेमारी, 5 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, बीएनएसएस के तहत भी कसा शिकंजा खुलासा : लॉक तोड़कर नकदी पार करने वाले दो युवक गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद काल बनी रफ्तार : दो भीषण सड़क हादसों में 6 की मौत,  100 मीटर घसीटकर भागा ट्रैक्टर चालक
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना समीक्षा बैठक : जशपुर में महिला सशक्तिकरण और किसान…
समीक्षा बैठक
समीक्षा बैठक
सरकारी सूचना

समीक्षा बैठक : जशपुर में महिला सशक्तिकरण और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

जशपुर में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में वित्त मंत्री एवं प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने अधिकारियों को विकास कार्य समय-सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शिलापट्ट स्थापना में अनदेखी पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, फलोत्पादन और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में मेडिकल कॉलेज, नालंदा परिसर, तीरंदाजी केंद्र और अन्य प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
25 May 2026, 11:28 AM
📍 रायपुर

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जशपुर जिले में विकास कार्यों की प्रगति को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि जशपुर मुख्यमंत्री का गृह जिला है, इसलिए यहां विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और सभी निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के बाद शिलापट्ट स्थापना में हो रही लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछले दस वर्षों की तुलना में जशपुर जिले में रिकॉर्ड संख्या में विकास कार्यों को स्वीकृति दी है।

 ऐसे में जिन परियोजनाओं का भूमिपूजन या लोकार्पण हो चुका है, उनके शिलापट्ट संबंधित गांवों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कहीं भी शिलापट्ट उपेक्षित पाए गए या स्थापित नहीं किए गए, तो संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर विशेष जोर

वित्त मंत्री ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए महिला सशक्तिकरण को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि का उपयोग बच्चों के भविष्य और बचत योजनाओं में करने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने समृद्धि सुकन्या योजना जैसी योजनाओं में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही महतारी शक्ति ऋण योजना के तहत महिलाओं को कम ब्याज दर पर 25 हजार रुपये तक का ऋण त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। बैठक में किसानों की आय बढ़ाने के लिए पारंपरिक खेती के साथ-साथ लाभकारी फसलों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। मंत्री चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को केला और लीची जैसी फलोत्पादक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इसके अलावा आधुनिक मत्स्य पालन को भी ग्रामीण आय का मजबूत माध्यम बनाने की बात कही गई। उन्होंने कृषि विभाग को खरीफ सीजन को देखते हुए समितियों में पर्याप्त खाद और बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिले की बड़ी विकास परियोजनाओं की समीक्षा

बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज, शासकीय नर्सिंग कॉलेज, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, क्रिटिकल केयर सेंटर और अखिल भारतीय कल्याण आश्रम द्वारा संचालित अस्पताल का निर्माण तेजी से जारी है। इसके अलावा सन्ना विकासखंड के ग्राम पंडरापाठ में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों के लिए विशेष तीरंदाजी केंद्र का निर्माण शुरू हो चुका है। कुनकुरी और जशपुर में नालंदा परिसर तथा सलियाटोली में एडवेंचर स्पोर्ट्स परियोजना पर भी कार्य प्रगति पर है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 2 हजार से अधिक नागरिकों के अपील वीडियो जारी किए जा चुके हैं, जिससे सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ रही है।

कई विभागों की योजनाओं की गहन समीक्षा

प्रभारी मंत्री ने बैठक में सुशासन तिहार, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित दो दर्जन से अधिक विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। बैठक में जशपुर विधायक रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, डीएफओ शशि कुमार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश राजनीति मनोरंजन खेल तकनीक कारोबार शिक्षा सेहत धर्म राशिफल/ज्योतिष
ग्लैमर
सरकारी सूचना अतिथि पर्यटन
कलमकार
🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें