📅 Wednesday, 27 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
दरिंदगी : 10 साल की मासूम से दुष्कर्म कर जंगलों में छिपा दरिंदा, पुलिस ने ड्रोन से ढूंढकर दबोचा सनसनीखेज वारदात : सर्राफा व्यापारी की सीने में गोली मारकर हत्या, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम वन मंडल में हाहाकार : 17 दिनों में 3 हाथी शावकों की मौत से हड़कंप, हाईटेक सर्विलांस और थर्मल ड्रोन से छावनी में बदला जंगल कार्रवाई : 5 राइस मिलरों की ₹11.50 करोड़ बैंक गारंटी जब्त, 32 मिलरों पर अब भी दबाव ममता की मर्मभेदी चीख : रायगढ़ के जंगलों में मृत बच्चे को सूंड से जगाती रही हथिनी, झुंड के 39 हाथियों के क्रंदन से कांपा आसमान ग्रेविटी को मात : शख्स ने झरने के सामने पत्थरों से रचा ऐसा अजूबा, देखकर लोग बोले- क्या फिजिक्स तुम्हारी मर्जी से चलती है? दरिंदगी : 10 साल की मासूम से दुष्कर्म कर जंगलों में छिपा दरिंदा, पुलिस ने ड्रोन से ढूंढकर दबोचा सनसनीखेज वारदात : सर्राफा व्यापारी की सीने में गोली मारकर हत्या, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम वन मंडल में हाहाकार : 17 दिनों में 3 हाथी शावकों की मौत से हड़कंप, हाईटेक सर्विलांस और थर्मल ड्रोन से छावनी में बदला जंगल कार्रवाई : 5 राइस मिलरों की ₹11.50 करोड़ बैंक गारंटी जब्त, 32 मिलरों पर अब भी दबाव ममता की मर्मभेदी चीख : रायगढ़ के जंगलों में मृत बच्चे को सूंड से जगाती रही हथिनी, झुंड के 39 हाथियों के क्रंदन से कांपा आसमान ग्रेविटी को मात : शख्स ने झरने के सामने पत्थरों से रचा ऐसा अजूबा, देखकर लोग बोले- क्या फिजिक्स तुम्हारी मर्जी से चलती है?
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना समीक्षा बैठक : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने…
समीक्षा बैठक
समीक्षा बैठक
सरकारी सूचना

समीक्षा बैठक : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सहकारी ढांचे का विस्तार

मंत्रालय में आयोजित राज्य सहकारी विकास समिति की बैठक में पैक्स समितियों को मजबूत और आधुनिक बनाने पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में पैक्स गोदामों के निर्माण, जन औषधि केंद्र और CSC जैसी सुविधाओं के विस्तार, तथा समितियों को राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
27 May 2026, 12:06 PM
📍 रायपुर

मंत्रालय में आयोजित राज्य सहकारी विकास समिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में समितियों के गठन, उद्देश्यों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। सहकारी क्षेत्र के अंतर्गत पैक्स (PACS) गोदामों के निर्माण की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। समितियों के माध्यम से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर जैसी आवश्यक सुविधाएं ग्रामीण अंचलों में विस्तारित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में राज्य की सभी पैक्स समितियों को राष्ट्रीय मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भारतीय बीज सहकारी समिति, राष्ट्रीय सहकारी निर्यात समिति और राष्ट्रीय जैविक सहकारी समिति की अनिवार्य सदस्यता दिलाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

समर्थन मूल्य पर मक्का और दलहन के सुचारू उपार्जन हेतु पैक्स समितियों एवं किसानों का पंजीयन NCCF और NAFED के आधिकारिक पोर्टल्स पर करने के निर्देश दिए गए। इससे उपार्जन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगी।

ग्रामीण बैंकिंग में डिजिटल विस्तार
ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पैक्स, दुग्ध एवं मत्स्य सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम (Micro ATM) स्थापित करने तथा सभी सदस्यों को रूपे (RuPay) कार्ड और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) उपलब्ध कराने के कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने राज्य के सहकारी शक्कर कारखानों में मल्टीफील्ड इथेनॉल संयंत्रों के निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही शहरी सहकारी बैंकों को अम्ब्रेला संगठन से जोड़ने, जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में इंटरनेट बैंकिंग शुरू करने, पैक्स के कम्प्यूटरीकरण, पीएम किसान समृद्धि केंद्रों की स्थापना, समितियों के लिए रैंकिंग फ्रेमवर्क तैयार करने तथा ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजनाओं के संचालन की प्रगति का भी मूल्यांकन किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों और संस्थानों की उपस्थिति

इस बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना और आयुक्त सहकारिता महादेव कावरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इनके साथ ही खाद्य, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, राज्य सहकारी बैंक (अपैक्स बैंक), भंडारण विकास एवं विनियामक प्राधिकरण, एफसीआई (FCI), राज्य भंडारगृह निगम, नाबार्ड (NABARD), राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC), राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड और राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मिलित हुए।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म
लाइफस्टाइल
राशिफल वायरल
कलमकार
ग्लैमर
🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें